एक्सप्लोरर

Coronavirus: महाराष्ट्र सरकार महामारी से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार, लिए गए हैं ये बड़े कदम

महाराष्ट्र सरकार कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर फैसले ले रही है. सरकार ने लोगों से मॉल में न जाने की भी अपील की है.

मुंबईः देश भर में तेज़ी फैल रही महामारी कोरोना से बचने के लिए महाराष्ट्र सरकार भी तैयार है. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए कोरोना को महामारी घोषित करके 'महामारी एक्ट' राज्य में लगाया गया है. इस एक्ट को आधार बनाकर राज्य सरकार ने मुंबई, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, नागपुर, पिंपरी चिचंवड शहरों में जिम, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल जैसे ठिकानों को बंद कर दिया है वहीं पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में कोरोनाग्रसित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा होने की वजह से सरकार ने पुणे, पिंपरी चिंचवड़ में स्कूल, कॉलेज बंद रखने के भी आदेश दिए है.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा ‘इस महामारी को हम सबको मिलकर रोकना है. उसे रोकने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. सरकार को जनता का सहियोग चाहिए. हमने मॉल बंद करने के आदेश नहीं दिए लेकिन हम जनता से अपील करते है कि कि जरुरत ना हो तो मॉल, रेस्टॉरेंट जाना टालें.’

वहीं केंद्र सरकार की एड्वाइज़री के मुताबिक़ आज शाम साढ़े पांच बजे से चीन, कोरिया, जर्मनी, इटली, स्पेन, दुबई, ईरान, फ़्रांस देशों से आनेवाले यात्रियों को एअरपोर्ट पर से ही क्वारंटीन किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि आज शाम से ही मुंबई में चीन, कोरिया, जर्मनी, इटली, स्पेन, दुबई, ईरान, फ़्रांस से आनेवाले हर व्यक्ति को क्वारंटीन करने की ए़ड्वाइज़री केंद्र सरकार ने भेजी जिसपर हम अमल कर रहे है. लेकिन साथ ही मुंबई में अमेरिका और दुबई से आए लोग भी कोरोनाग्रस्त पाए गए हैं इसीलिए हम इन देशों से आनेवाले यात्रियों पर ख़ासा ध्यान दे रहे हैं और इन देशों का नाम भी इस सूची में डाला जाए ऐसी गुज़ारिश केंद्र सरकार से करनेवाले हैं ’

महाराष्ट्र में कुल 17 लोग कोरोनाग्रस्त है और मुख्यमंत्री के मुताबिक़ सभी मरीज़ों की हालत ठीक है. इनमें से 15 लोग दुबई, फ़्रांस, अमेरिका से आए थे. सरकार ने कोरोना के ख़तरे को देखते हुए पूरे राज्य में 700 बेड की व्यवस्था सरकारी अस्पताल, प्राइवेट अस्पताल और सरकारी संस्थाओं में क्वारंटीन वार्ड में की है.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के मुताबिक ‘राज्य के हर ज़िले में हमने पर्याप्त व्यवस्था की है. हमें टेस्ट के लिए ज़्यादा लैब की जरुरत है जिसके लिए हमें केंद्र से इजाज़त चाहिए. राज्य के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में पत्र भी लिखा है और मैंने केंद्र हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन जी से भी दो तीन बार बात की है. हमें केंद्र से जल्द सहयोग मिलने की उम्मीद है.’

सरकार ने जनता से भीड़भाड़ वाले इलाक़ों में ना जाने की गुज़ारिश की है. वहीं अगले कुछ दिनों के लिए राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ना करने की अपील की है जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने में मदद मिल सके. वहीं राज्य सरकार ने प्राइवेट कंपनियों को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की छूट देने की भी अपील की है.

राज्य में सैनिटाइजर, मास्क की काला बाज़ारी करनेवालों के साथ भी सरकार सख्ती से निपटेगी ऐसा आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया है. राज्य में आनेवाले दिनों में कुछ नगरपालिका के चुनाव होने वाले है. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस विषय पर भी वो चुनाव आयोग से चर्चा करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget