एक्सप्लोरर

Coronavirus: जेपी नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, लोगों तक मदद पहुंचाने की अपील की

नड्डा ने कहा कि देश में कहीं भी खाने-पीने, फल-सब्जियों और दवाइयों की कोई कमी नहीं है, इसलिए किसी भी नागरिक को घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीजेपी अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जिला अध्यक्षों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा की और इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने का आह्वान किया. वीडियो कॉन्फ्रेंस में पार्टी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष भी मौजूद रहे.

नड्डा ने कल सभी राज्यों के संगठन महामंत्रियों और संगठन मंत्रियों से भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बात की थी और कोरोना के खिलाफ देश की निर्णायक लड़ाई को और मजबूत करने की अपील की थी. उन्होंने संकट की इस घड़ी में फंसे लोगों की हर तरह से मदद पहुंचाने की अपील की.

बीजेपी अध्यक्ष ने पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ताओं द्वारा देश के पांच करोड़ गरीब लोगों तक खाना पहुंचाने के पार्टी के सबसे बड़े अभियान की प्रगति की समीक्षा की और पुनः प्रतिबद्धता व्यक्त की कि बीजेपी प्रधानमंत्री नरेन्द्र के इस आह्वान को जमीन पर उतारने के लिए कृतसंकल्पित है कि संकट की इस घड़ी में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए. इसी कड़ी में आज जेपी नड्डा ने हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की इस दौरान इन राज्यों के संगठन मंत्री सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

नड्डा ने कहा कि देश में कहीं भी खाने-पीने, फल-सब्जियों और दवाइयों की कोई कमी नहीं है, इसलिए किसी भी नागरिक को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय प्रशासन से सहयोग करते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहे हैं, हम निश्चित रूप से कोरोना पर जीत हासिल करेंगे.

बीजेपी अध्यक्ष ने ‘पीएम केयर्स फंड' में बढ़-चढ़ कर योगदान देने के लिए देश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि सबके सहयोग से इस संक्रमण काल से हम जल्द ही उबरेंगें. नड्डा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस जहां पूरी दुनिया में तबाही मचाने में जुटा है, वहीं हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संयम, संकल्प और उनकी दूरदर्शिता भारत में संक्रमण के सामने चट्टान की तरह खड़ा है. हमें इस समय एकजुट होकर प्रधानमंत्री जी के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़नी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
Explained: तमिलनाडु में 19.5 मीटर के नियम से क्या बदलेगा? दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितनी ऊंची इमारतें बन सकती हैं
तमिलनाडु में 19.5 मीटर के नियम से क्या बदलेगा? दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितनी ऊंची इमारतों की परमिशन

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget