एक्सप्लोरर

दिल्लीः कोरोना के चलते ग्राहकों की संख्या में कमी का असर, बंद हो सकते हैं 40 फीसदी रेस्टोरेंट

कोराना वायरस संक्रमण के कारण लगाए गए लॉकडाउन से दिल्ली-एनसीआर में 40 प्रतिशत से अधिक रेस्तरां बंद होने का कगार पर हैं. कोरोना संक्रमण के कारण लोग अपने घरों पर रहने को मजबूर हैं, जिससे रेस्तरां उद्योग काफी बुरे दौर से गुजर रहा है.

नई दिल्लीः देशभर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच गया है. कोरोना संक्रमण के शुरुआती समय में देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था जिसके कारण राजधानी दिल्ली के कई बड़े रेस्तरां को बंद कर दिया गया. वहीं अनलॉक की प्रक्रिया के तहत कई रेस्तरां को खोला गया, लेकिन कोरोना वायरस के कारण ग्राहकों की कमी झेल रहा यह क्षेत्र काफी बुरे दौर से गुजर रहा है. अंदरूनी सूत्रों ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली-एनसीआर में 40 प्रतिशत से ज्यादा रेस्तरां अंततः बंद हो जाएंगे.

बंद हो रहे रेस्तरां

जून में महामारी के बीच दिल्ली में कैफे टर्टल ने अपने खान मार्केट आउटलेट को बंद करने की घोषणा की थी. उस समय रेस्तरां के बंद होने की यह एक श्रृंखला की शुरुआत थी. इसके बाद दिल्ली के कई बड़े रेस्तरां स्मोक हाउस डेली से चाइना फेयर तक को बंद करना पड़ा. कनॉट प्लेस में नए खुले जापानी रेस्तरां फ़ूजी और गरम धरम को भी भारी किराये और लगभग शून्य बिक्री के कारण बंद करना पड़ा. बताया जा रहा है कि आने वाले समय में दिल्ली-एनसीआर में 40 प्रतिशत से ज्यादा रेस्तरां को बंद किया जा सकता है.

कोरोना की मार झेल रहा रेस्तरां उद्योग

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाया गया लॉकडाउन की मार राजधानी के संपन्न रेस्तरां उद्योग में सबसे ज्यादा पड़ी. चाइना फेयर और कैफे टर्टल दोनों ने नए पतों पर, भले ही बाजार में वापसी की घोषणा कर दी है, लेकिन कोरोना संक्रमण के लगातार सामने आ रहे मामले लोगों को घर पर बैठने को मजबूर कर रहे हैं.

40 प्रतिशत रेस्तरां हो सकते हैं बंद

सरकार ने जून में रेस्तरां को फिर से खोलने की अनुमति दे दी थी. फिलहाल अधिकांश किराये के विवाद के कारण दिल्ली-एनसीआर में रेस्तरां को बंद ही रहना पड़ा. जबकि खान मार्केट, हौज़ खास विलेज और कनॉट प्लेस में लॉकडाउन के दौरान किराए में कटौती की उम्मीद थी. वहीं इस बीच नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने कहा कि दिल्ली में 40% से अधिक रेस्तरां अंततः बंद हो जाएंगे.

इसे भी पढ़ेंः ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया प्रकार, सख्त लॉकडाउन लागू, 'क्रिसमस बबल' कार्यक्रम भी रद्द

Coronavirus: इटली और जर्मनी में क्रिसमस की खुशियों पर फिरा पानी, कहीं लॉकडाउन तो कहीं लगाई गईं खास पाबंदिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चक्रवाती तूफान अर्नब भारत से टकराया, ये राज्य प्रभावित, कई पुल टूटे, NH-326 बंद
चक्रवाती तूफान अर्नब भारत से टकराया, ये राज्य प्रभावित, कई पुल टूटे, NH-326 बंद
ECI SIR Row Live: 'विश्वसनीयता खत्म', कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार पर तंज, EC को लेकर क्या कहा
LIVE: 'विश्वसनीयता खत्म', कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार पर तंज, EC को लेकर क्या कहा
CEC ज्ञानेश कुमार पर SC की अवमानना केस चलाने की मांग, क्या है दलील?
CEC ज्ञानेश कुमार पर SC की अवमानना केस चलाने की मांग, क्या है दलील?
नोएडा, हैदराबाद और पुणे...3 बसों में अग्निकांड, कई की मौतें, PM मोदी ने जताया दु:ख
नोएडा, हैदराबाद और पुणे...3 बसों में अग्निकांड, कई की मौतें, PM मोदी ने जताया दु:ख

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को कोर्ट से झटका, CNN समेत 3 बड़े मीडिया हाउस पर लगाया बैन जज ने हटाया
ट्रंप को कोर्ट से झटका, CNN समेत 3 बड़े मीडिया हाउस पर लगाया बैन जज ने हटाया
जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत 4 की मौत
जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत 4 की मौत
'कितनी भी सत्ता न मिल जाए, हम...', पीएम मोदी का सेवा यात्री को बड़ा संदेश
'कितनी भी सत्ता न मिल जाए, हम...', पीएम मोदी का सेवा यात्री को बड़ा संदेश
टीम इंडिया को कब मिलेगा नया चीफ सेलेक्टर? BCCI ने दिया जवाब
टीम इंडिया को कब मिलेगा नया चीफ सेलेक्टर? BCCI ने दिया जवाब
1,630 करोड़ से सीधे 4,000 करोड़ पहुंची अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ, देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बने
देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बने अमिताभ बच्चन, जानें- नेटवर्थ
ECI SIR Row Live: 'विश्वसनीयता खत्म', कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार पर तंज, EC को लेकर क्या कहा
LIVE: 'विश्वसनीयता खत्म', कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार पर तंज, EC को लेकर क्या कहा
बिहार में डर खत्म! जमुई और समस्तीपुर के बाद मधेपुरा में छात्राओं से बदसलूकी
बिहार में डर खत्म! जमुई और समस्तीपुर के बाद मधेपुरा में छात्राओं से बदसलूकी
CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश
CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश
Embed widget