एक्सप्लोरर

देश के 19 राज्यों में 50 हजार से कम एक्टिव केस, 13 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 5-15 फीसदी के बीच- स्वास्थ्य मंत्रालय

सरकार ने कहा कि कोरोना के संक्रमण दर में 10 हफ्ते तक बढ़ोतरी जारी रहने के बाद पिछले दो सप्ताह में इसमें कमी आनी शुरू हुई है. देश में जो नए मामले दर्ज किए गए हैं उसमें से 77 फीसदी मामले 10 राज्यों से हैं.

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 8 राज्य ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस है. वहीं 9 राज्य ऐसे है जहां 50 हज़ार से एक लाख के बीच एक्टिव केस हैं. 19 राज्य ऐसे है जहां 50 हज़ार से कम एक्टिव केस हैं.

मंत्रालय के मुताबिक, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में केस में कमी आ रही है. 22 राज्य में पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी से ज्यादा है. 13 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 5 से 15 फीसदी के बीच है. जबकि 1 राज्य में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम है. पिछले तीन हफ़्तों में 7 राज्यों में केस और पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देशभर में 3 मई को सक्रिय मामले 17.13 फीसदी थे, वे अब 12.1 फीसदी रह गए हैं. रिकवरी रेट 81.7 फीसदी से बढ़कर 86.7 फीसदी हो गई है. पिछले 10 दिनों में सक्रिय मामलों और रिकवर मामलों की तुलना करें तो 10 में से 9 दिनों को रिकवर मामले ज्यादा दर्ज़ किए गए.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में देशभर में 2 लाख 76 हजार मामले दर्ज़ किए गए हैं. इसमें से 77 फीसदी मामले 10 राज्यों से हैं. उन्होंने जानकारी दी कि अब तक पूरे देश में करीब 18 करोड कोरोना वैक्सीन की डोज़ दी गई है. इसमें 18-44 साल के बीच के लोगों को अब तक लगभग 70 लाख डोज़ दी गई है.

वहीं आईसीएमआर के डीजी डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि अधिक रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जाने चाहिए क्योंकि आप तेजी से रिजल्ट पा सकते हैं और फिर मरीजों को जल्दी से आइसोलेट कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा टारगेट इस महीने के अंत तक 25 लाख है और जून के अंत तक 45 लाख टेस्ट करने का है.

केंद्र की राज्यों से अपील- ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करें, स्वास्थ्य मंत्रालय को दें हर मामले की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lok Sabha: 'उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोगों के खिलाफ नफरत...' संसद में गौरव गोगोई के सवाल पर क्या बोले गृह राज्य मंत्री, जानें
'उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोगों के खिलाफ नफरत...' संसद में गौरव गोगोई के सवाल पर क्या बोले गृह राज्य मंत्री, जानें
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
Tamil Nadu: ‘किससे पूछकर बेची जमीन?’ बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर दंपति ने पेड़ पर लगा ली फांसी
Tamil Nadu: ‘किससे पूछकर बेची जमीन?’ बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर दंपति ने पेड़ पर लगा ली फांसी
तमिलनाडु: पति के घर लौट रही थी महिला, वंदे भारत ट्रेन से कटकर हुई मौत, एक महीने पहले हुई थी शादी
तमिलनाडु: पति के घर लौट रही थी महिला, वंदे भारत ट्रेन से कटकर हुई मौत, एक महीने पहले हुई थी शादी

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
Israel-US Iran War Highlights: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
Highlights: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
IPL में रनों की बारिश! ये हैं सबसे ज्यादा टोटल वाले 5 मुकाबले, जहां गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई
IPL में रनों की बारिश! ये हैं सबसे ज्यादा टोटल वाले 5 मुकाबले, जहां गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
क्या होता है क्वाड्रिप्लेजिया, जिसने ले ली हरीश राणा की जान? बाइकर्स को सबसे ज्यादा खतरा
क्या होता है क्वाड्रिप्लेजिया, जिसने ले ली हरीश राणा की जान? बाइकर्स को सबसे ज्यादा खतरा
महिलाओं के लिए तीन बेस्ट सरकारी योजनाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा?
महिलाओं के लिए तीन बेस्ट सरकारी योजनाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा?
Embed widget