एक्सप्लोरर

देश में Corona की बेकाबू रफ्तार, 216 दिनों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा

Coronavirus In India: मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 3.08 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर कम होकर 95.59 प्रतिशत हो गई है.

Coronavirus In India: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 236 दिनों में सबसे ज्यादा 2,47,417 नए मामले आए हैं, जिनमें ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के 5,488 मामले शामिल हैं. इसके साथ ही महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,63,17,927 हो गई है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के गुरुवार को सुबह 8: 00 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के एक दिन में 620 मामले आए, जो अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं. इसी के साथ ही कोरोना वायरस के इस वेरिएंट के मामले बढ़कर 5,488 हो गए हैं. इनमें से 2,162 लोग स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं. 

मृतकों की संख्या हुई 4,85,035

आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों (Patients Under Treatment) की संख्या बढ़कर 11,17,531 हो गई है, जो 216 दिनों में सबसे ज्यादा है, जबकि 380 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,85,035 हो गई है. महाराष्ट्र में ओमिक्रोन (Omicron In Maharashtra) के सबसे ज्यादा 1,367 मामले आए. इसके बाद राजस्थान में 792, दिल्ली में 549, केरल में 486 और कर्नाटक में 479 मामले आए.

संक्रमण की दैनिक दर 13.11 फीसदी 

मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 3.08 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 (Covid-19) से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर कम होकर 95.59 प्रतिशत हो गई है. कोरोना वायरस के 21 मई को एक दिन में कुल 2,57,299 मामले आए थे. बीते 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,62,212 की वृद्धि हुई. संक्रमण की दैनिक दर 13.11 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 10.80 प्रतिशत दर्ज की गई. इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,47,15,361 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान (Anti Covid-19 Vaccination Campaign) के तहत अभी तक 154.61 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.

ये रहे संक्रमितों के आंकड़े

देश में 07 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 05 सितंबर 2020 को 40 लाख से ज्यादा हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. 

24 घंटे में 380 लोगों ने गंवाई जान

आंकड़ों के मुताबिक, देश में जिन 380 लोगों ने जान गंवाई है उनमें से 199 ने केरल में और 40 लोगों ने दिल्ली में जान गंवाई. इस महामारी से अभी तक 4,85,035 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 1,41,701 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 50,076 की मौत केरल में, 38,389 की मौत कर्नाटक में, 36,905 की तमिलनाडु, 25,240 की दिल्ली, 22,940 की उत्तर प्रदेश और 19,959 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई.


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: इस्तीफे के बाद विधायक मुकेश वर्मा का बड़ा दावा, बोले- 100 MLA संपर्क में, BJP को रोज लगेगा इंजेक्शन


Covid-19 in Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले- पहले से गंभीर बीमारी वाले लोगों की हो रही कोरोना से मौत, बढ़ते मामले को देखकर घबराएं नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget