एक्सप्लोरर

UP Election 2022: इस्तीफे के बाद विधायक मुकेश वर्मा का बड़ा दावा, बोले- 100 MLA संपर्क में, BJP को रोज लगेगा इंजेक्शन

Mukesh Verma News: शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा ने आरोप लगाया है कि पांच साल की सरकार में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को तवज्जो नहीं दी गई.

फिरोजाबाद. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) के पहले भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) से नेताओं के जाने का क्रम जारी है. बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) और दारा सिंह (Dara Singh) के साथ कई इस्तीफों के बाद अब फिरोजाबाद स्थित शिकोहाबाद विधानसभा सीट (Shikohabad Firozabad) से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा (BJP MLA Mukesh Verma  ) ने बागी सुर अख्तियार किए हैं. बीते कुछ दिनों वह सातवें विधायक हैं जिन्होंने बीजेपी से मुंह मोड़ा. वर्मा ने गुरुवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कहा 'स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे नेता हैं और वह जो भी फैसला करेंगे, हम उसका समर्थन करेंगे.' वर्मा ने दावा किया कि आने वाले समय में और भी नेता उनके साथ आएंगे.

एक ट्वीट में वर्मा ने कहा- भाजपा सरकार द्वारा 5 वर्ष के कार्यकाल में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं व जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जो नहीं दी गई व दलित, पिछड़ों किसानों व बेरोजगारों की उपेक्षा की गई. इसकारण मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ.

वर्मा ने बड़े समर्थन का दावा करते हुए कहा- 'हमारे साथ 100 विधायक हैं और भाजपा को रोज इंजेक्शन लगेगा.' उन्होंने कहा कि बीजेपी अगड़ों की पार्टी है और वहां दलितों और पिछड़ों का सम्मान नहीं है.  दावा किया कि पिछड़ों को टारगेट करके नौकरी नहीं लगने दी. वर्मा ने कहा 'भाजपा दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ा विरोधी है. ' 

स्वतंत्र देव सिंह को भेजी चिट्ठी में क्या बोले मुकेश?
उन्होंने कहा कि जिन गरीबों, शोषितों और वंचितों के प्यार और वोट से भाजपा 300 सीटों के पार सीटें जीती थी, उनका ही सबसे ज्यादा शोषण किया गया. इससे बुरी बात और क्या हो सकती है. वर्मा ने कहा कि पांच साल तक लगातार कहा गया कि सरकार सबका हित करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह को भेजे इस्तीफे में वर्मा ने कहा 'पिछले 5 वर्ष की सरकार में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं व जन प्रतिनिधियों को तवज्जो नहीं दी गई और ना ही सम्मान दिया गया.स्वामी प्रसाद मौर्य जी शोषित-पीड़ितों की आवाज हैं और वह हमारे नेता हैं, मैं उनके साथ हूं.' बता दें चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद शाहजहांपुर से रोशन लाल वर्मा, बिल्हौर से भगवती प्रसाद सागर ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है. ये दोनों विधायक मौर्या के करीबी बताए जाते हैं. 

UP Election 2022: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

UP Assembly Election 2022: अखिलेश यादव ने अब किया खुलासा, बताया- क्यों कांग्रेस-बीएसपी से गठबंधन नहीं करेगी सपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
Amroha News: तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता
तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget