एक्सप्लोरर

दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट पर पड़ रहा है कोरोना का असर, नहीं आ रहे ग्राहक

अनलॉक के बाद भी दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट का हालात सामान्य नहीं हुए हैं. एक वक्त था जब हजारों की भीड़ हुआ करती थी, मगर आज एक भी खरीदार नहीं दिख रहे हैं.

नई दिल्लीः भले ही देश अनलॉक हो गया हो, मगर अभी भी कई जगह ऐसे हैं जहां पर हालात सामान्य नहीं हुए हैं. देशभर के बड़े बाजारों का यही हाल है. इन जगहों पर एक वक्त था जब हजारों की भीड़ हुआ करती थी, मगर आज एक भी खरीदार नहीं दिखते हैं. ऐसा ही हाल है दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट का.

दिल्ली का सबसे व्यस्त बाजार सरोजिनी नगर मार्केट में दुकानें तो सज गई हैं मगर अभी सन्नाटा पसरा हुआ है. हर वक्त हजारों की भीड़ समेटे ये बाजार आज उजाड़ से लगते हैं. कोरोना का खौफ ऐसा कि एक दो ही खरीदार बाजार में दिखे. जो खरीदार आए भी हैं, वह बहुत मजबूरी में आए हैं. सरोजिनी नगर मार्केट में हर वक्त हजारों की भीड़ रहती थी. मगर आज स्थिति यह है कि इक्का-दुक्का लोग ही यहां दिखाई देते हैं. ज्यादातर दुकानें भी बंद हैं, मगर जो दुकानें खुली हुई भी हैं, वहां पर एक भी खरीदार नहीं है.

इन सब के बीच सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है उन व्यापारियों का जिनका समान धरा का धरा रह गया है. सरोजिनी के एक दुकानदार बताते हैं कि पूरे दिन में 1 से दो खरीदार आ जाएं वही बहुत है. सावधानियां सारी बरतते हैं ताकि बीमारी की चपेट में ना आये. उनका कहना है कि बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है.

यहां आयी हुई एक खरीदार बताती हैं कि बहुत दिनों बाद खरीदारी के लिए आई हैं. वो भी इमरजेंसी है इसलिए. मास्क खरीदने आये एक शख्स ने बताया कि बहुत जरूरी था इसलिये यहां आए. वह भी आने से पहले हाथ पे सैनिटाइजर लगाया और किसी भी चीज को हाथ नहीं लगा रहे हैं.

यहां मौजूद दुकानदार मायूस हैं. एक दुकानदार ने बताया कि कभी कभी तो पूरे दिन कोई नहीं आता. कस्टमर को कपड़े छूने नही देते दूर से ही दिखा देते हैं. अगर कोई बिना मास्क के आया है तो उसको आने ही नहीं देते. हम खुद चाहते हैं कि ज्यादा भीड़ ना हो. मगर इस वक्त एक दो लोग भी नहीं आ रहे हैं. बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है. पता नहीं कब तक सब ठीक होगा.

यह भी पढ़ेंः

बड़ी ख़बर: TikTok, UC Browser समेत 59 चीनी एप्स पर हुई डिजिटल स्ट्राइक, भारत ने लगाया बैन

चीनी एप Tik Tok के बैन होने से आखिर यूजर के उस डाटा का क्या होगा?, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget