एक्सप्लोरर

Coronavirus: इंदौर में मिले कोरोना वायरस के पांच मरीज, कर्फ्यू में बदला गया लॉकडाउन

पांचों में से किसी भी मरीज ने नहीं की थी विदेश की यात्रा. इन केसों में सामुदायिक फैलाव की आशंका जताई जा रही है.

इंदौर: देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस कोहराम मचा रहा है. इसको देखते हुए पीएम मोदी ने मंगलवार रात लॉकडाउन की घोषणा की थी. वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में इस कर्फ़्यू में तब्दील कर दिया गया है. इसका कारण है कि वहां पांच लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है. इंदौर में पहले ही लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा था.

कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी लोकेश कुमार जाटव ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत इंदौर की नगरीय सीमा में कर्फ्यू लगाये जाने का आदेश जारी किया. उन्होंने बताया कि यह बड़ा कदम शहर में ज्यादा से ज्यादा सामाजिक दूरी बनाने के उपायों के तहत उठाया गया ताकि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

अधिकारियों ने बताया कि अनाज, दूध, किराना और फल-सब्जियां सरीखी रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की दुकानें 26 मार्च से आगामी आदेश तक सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक खुली रहेंगी.

इस बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती दो महिलाओं समेत पांच मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. इनमें से किसी भी मरीज ने पिछले दिनों विदेश यात्रा नहीं की थी. उन्होंने बताया कि संभवतः यह मामला सामुदायिक फैलाव का हो सकता है.

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आये मरीजों में शामिल 65 वर्षीय महिला पड़ोसी उज्जैन जिले की रहने वाली है. हालांकि, उसका इलाज इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में चल रहा है. जड़िया ने बताया कि कोरोना वायरस पॉजीटिव पाये गये चार अन्य मरीज इंदौर के ही अलग-अलग इलाकों में रहते हैं. इनमें 50 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरुष, 68 वर्षीय पुरुष और 65 वर्षीय पुरुष शामिल हैं. ये मरीज शहर के दो निजी अस्पतालों में भर्ती हैं.

इन पांचों मरीजों में से किसी ने भी पिछले दिनों विदेश यात्रा नहीं की थी. इनमें शामिल दो पुरुष मरीज आपस में मित्र हैं जो इसी महीने साथ में वैष्णोदेवी की तीर्थ यात्रा पर गये थे और हाल ही में लौटे हैं.

यहां पढ़ें 

लॉकडाउन का पहला दिन: गंभीर नहीं दिखे लोग, बेवजह घूमते नज़र आए, कई जगह पुलिस को बरसाने पड़े डंडे

भोपाल: कोरोना पॉजिटिव लड़की के पत्रकार पिता भी पॉजिटिव, कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस थे शामिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget