एक्सप्लोरर

लॉकडाउन का पहला दिन: गंभीर नहीं दिखे लोग, बेवजह घूमते नज़र आए, कई जगह पुलिस को बरसाने पड़े डंडे

पूर्वी दिल्ली में सड़कों पर लोगों की भीड़ है. तमाम दुकानें खुली हुई हैं और लोग जहां-तहां इकट्ठा हुए हैं. लॉकडाउन की अपील को दरकिनार कर कुछ लोग जम्मू में जारी बंदिशों को तोड़ शहर में घूम रहे हैं

नई दिल्ली: जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में अगले 21 दिनों तक लॉकडाउन का एलान किया. आज लॉकडाउन का पहला दिन है. पहले ही दिन लोग लॉकडाउन को लेकर गंभीर नहीं दिखे और सड़कों पर चहलकदमी करते और बेवजह वाहन दौड़ाते नज़र आए. हालांकि आज नवरात्री का पहला दिन था, इसलिए दुकानों और मंदिरों में जाने के लिए लोग घर से निकले. इस बीच करीब 10 बजे जब लोग ऐसे ही चहलकदमी करते रहे तो पुलिस ने उनसे घर जाने की अपील भी की. इस दौरान जो लोग नहीं माने, पुलिस को मजबुरन उनपर लाठीचार्ज करना पड़ा. जानिए आज लॉकडाउन के दिन कैसे हालात थे.

राजधानी दिल्ली का हाल

दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ हैं. अमूमन यहां पर लंबी-लंबी ट्रकों की कतारें लगी हुई नजर आती है. एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी आजादपुर में है. लेकिन लॉकडाउन के चलते यहां भी सन्नाटा पसरा हुआ है. आढ़तीयों का कहना है कि दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रक ड्राइवर लॉकडाउन के चलते यहां आने से बच रहे हैं. साथ ही जो रास्ते में छोटी मंडिया पड़ती है, वह अपने माल को वहीं उतार रहे हैं. फिलहाल मंडी में सब्जियों की कोई कमी नहीं है.

पूर्वी दिल्ली में सड़कों पर लोगों की भीड़

पूर्वी दिल्ली में सड़कों पर लोगों की भीड़ है. तमाम दुकानें खुली हुई हैं और लोग जहां-तहां इकट्ठा हुए हैं. कहीं लोग घबराहट में ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदने के लिए भीड़ लगाए हुए हैं, तो कहीं कुछ लोग बिना बात रोड पर घूमते हुए दिख रहे हैं. गाड़ियां भी तेज रफ्तार में सड़कों पर चल रही हैं. पुलिस वालों की बात लोग मानने के लिए तैयार नहीं है. मुख्य सड़कों पर पुलिस लोगों को रोक करके पूछताछ करके वापस भेज रही है, मगर आसपास के इलाकों में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज ज़्यादा असर देखने को मिल रहा है. पिछले दो-तीन दिनों से दिल्ली में दाखिल होने वाले रास्तों पर जितना ट्रैफिक और गाड़ियां दिख रही थी, आज उससे काफी कम ट्रैफिक और गाड़ियां नजर आ रही हैं.

कोरोना वायरस: कैबिनेट बैठक में एक दूसरे से दूरी बनाकर बैठे मोदी और उनके मंत्री, अमित शाह ने शेयर की तस्वीर

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

संगम नगरी प्रयागराज में इस लाकडाउन का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है. यहां प्रमुख चौराहों-रास्तों और सड़कों पर तो सन्नाटा पसरा हुआ है और पुलिस भी मुस्तैद नज़र आ रही है, लेकिन गलियों, रिहाइशी बस्तियों और कालोनियों में लोग कोरोना के खतरे से बेपरवाह बने हुए चहलकदमी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. कुछ लोग ज़रूरी कामों से घरों से निकल रहे हैं तो तमाम लोग बेवजह घूमते और वाहनों से फर्राटा भरते नज़र आ रहे हैं. यहां कुछ लोग दूसरों के लिए ख़तरा पैदा कर रहे हैं. हालांकि ऐसा करने वालों की संख्या कम ही है और ज़्यादातर लोग घरों में ही हैं.

अमृतसर (पंजाब)

अमृतसर में कर्फ्यू का आज तीसरा दिन है. जिसके चलते अमृतसर की सभी सड़कें सुनसान दिखाई दे रही हैं. हालांकि पिछले दो दिनों में कर्फ्यू का शक्ति से असर देखने को मिला और बहुत कम गिनती में लोग सड़कों पर नजर आए. पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस, सब्जी, किराना की कुछ दुकानें खुली. आज की डिलीवरी घरों में की जा रही है. किसी को भी घर से निकलने की इजाजत नहीं है.

जम्मू में पुलिस दे रही है सज़ा

लॉकडाउन की अपील को दरकिनार कर कुछ लोग जम्मू में जारी बंदिशों को तोड़ शहर में घूम रहे हैं, जिनके खिलाफ अब जम्मू पुलिस सख्ती दिखा रही है. पुलिस ने ऐसे लोगो को सजा देने का एक नायाब तरीका ढूंढ निकला है.  जम्मू पुलिस ने प्रदेश को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी प्रोटोकॉल को तोड़ने वालो से निपटने का अनोखना तरीका निकला है. जम्मू पुलिस शहर के मुख्य चौक चोराहों पर नाके लगाकर उन लोगों की शिनाख्त कर रही है जो बिना किसी ज़रूरी काम के घरों से बाहर निकले हैं इसके बाद इन लोगों को उसी चौक पर बनाये गए चूने के गोलों में काफी समय तक बिठाया जा रहा है और साथ ही उन्हें कोरोना वायरस से बचने के लिए ज़रूरी प्रोटोकॉल समझाया जा रहा है.

लॉकडाउन का पहला दिन: गंभीर नहीं दिखे लोग, बेवजह घूमते नज़र आए, कई जगह पुलिस को बरसाने पड़े डंडे

तेलंगाना के मुख्यमंत्री नियम तोड़ने वालों से नाराज़

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने भी लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान दिया है. केसीआर ने कहा है, "यदि लोग कोरोनावायरस को लेकर लागू किए गए लॉकडाउन का पालन नहीं करते हैं तो ऐसी स्थिति खड़ी हो सकती है कि हमें 24 घंटे कर्फ्यू लगाए और नियम का उल्लंघन करने वालों को गोली मारने के आदेश देने पड़ सकते हैं."

बता दें कि पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी. यह लॉकडाउन आज से लागू हुआ है.

यह भी पढ़ें-

न घबराएं, न डरें: जानिए- 21 दिनों के लॉकडाउन में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा, पूरी लिस्ट

Lockdown: घर से निकलने से पहले इन तस्वीरों को देख लें, वरना भुगतनी पड़ सकती है सज़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले - 'कोई ताकत...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले - 'कोई ताकत...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
Telangana Bullet Train: तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget