एक्सप्लोरर

न घबराएं, न डरें: जानिए- 21 दिनों के लॉकडाउन में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा, पूरी लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है, ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा तो यहां पर आप पूरी जानकारी ले सकते हैं.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन का एलान कर दिया है. 14 अप्रैल तक लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया है. इस दौरान सभी जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने लोगों से कहा है कि उनकी जरूरतों का सभी सामान उन्हें मिलेगा. गृह मंत्रालय ने इसको लेकर कल दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं और बताया है कि इस दौरान क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा.

लॉकडाउन के दौरान ये संस्थान और सेवाएं बंद रहेंगे

  • सभी तरह के सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे और रेल, बस, हवाई यात्रा नहीं हो सकेगी.
  • सभी शिक्षण संस्थान और धार्मिक स्थल बंद रहेंगे. ट्रेनिंग, रिसर्च और कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे.
  • सभी होटल, मॉल, रेस्टोरेंट जिम, स्पा, क्लब बंद रहेंगे.
  • सभी निजी दफ्तर बंद रहेंगे, कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर सकेंगे. केवल वे ही कर्मचारी जा पाएंगे जिनका काम घर से नहीं होगा.
  • सभी फैक्ट्रिया, वर्कशॉप, गोदाम, साप्ताहिक लगने वाली हाट और बाजार आदि बंद रहेंगे.
  • अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों को जाने की इजाजत नहीं होगी.
  • कमर्शियल और निजी संस्थान बंद रहेंगे.

21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान ये संस्थान और सेवाएं खुले रहेंगे

  • सब्जी, राशन, फल, दवा और दूध की दुकानें खुलेंगे.
  • गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक डिफेंस, पोस्ट ऑफिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, डिजास्टर मैनेजमेंट आदि के संस्थान खुले रहेंगे.
  • बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन यूनिट, नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर, पूर्वानुमान की एजेंसियां खुली रहेंगी.
  • बैंको के साथ साथ एटीएम और बीमा दफ्तर खुलेंगे. कार्यअवधि में कुछ बदलाव देखा जाएगा.
  • हॉस्पिटल के साथ साथ डिस्पेंसरी, क्लीनिक और नर्सिंग होम वगैरह खुले रहेंगे.
  • पेट्रोल पंप के साथ एलपीजी पंप और गैस एजेंसिया खुली रहेंगी.
  • ब्रॉडकास्ट के साथ इंटरनेट और केबल सर्विसेज जारी रहेंगी.
  • ई-कॉमर्स की मदद से दवा की सप्लाई जारी रहेगी. मेडिकल इंस्ट्रूमेंट की सप्लाई भी जारी रहेगी.
  • हॉस्पिटल के स्टाफ, पैरा मैडिकल स्टाफ, डॉक्टर्स, नर्स आदि काम पर जा सकेंगे.
  • प्रिंट और इलेक्ट्रोन्क मीडिया काम करते रहेंगे.
  • मीट और मछली, मवेशियों के चारे की दुकानें भी खुली रहेंगी.
  • एंबुलेंस सेवा जारी रहेगी.
  • क्वारंटाइन फैसिलिटी के तौर पर प्रयोग की जा रही इमारतें खुली रहेंगी.
पीएम मोदी ने भी कल देशवासियों को आश्वस्त किया था कि जरूरी सेवाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी और इसके लेकर गृह मंत्रालय ने भी एक जानकारी दी थी. लिहाजा लोगों को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है और उन्हें भरोसा रखना चाहिए कि लॉकडाउन के दौरान किसी भी जरूरत के सामान की कमी नहीं होगी. बस जरूरत है कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए उनके घरों में रहने की जिससे देश इस आपदा से लड़ सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Byelection Results 2026 Live: उपचुनाव का पहला रिजल्ट, धारापुरम में कांटे की लड़ाई, रेजीनगर में बड़ा उलटफेर
Live: उपचुनाव का पहला रिजल्ट, धारापुरम में कांटे की लड़ाई, रेजीनगर में बड़ा उलटफेर
Live: सीजेपी के प्रदर्शन से पहले मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, मेट्रो स्टेशन बंद का प्रस्ताव, धारा 163 लागू
Live: सीजेपी के प्रदर्शन से पहले मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, मेट्रो स्टेशन बंद का प्रस्ताव, धारा 163 लागू
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget