एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: केजरीवाल बोले- मुसलमान का प्लाज्मा हिन्दू की और हिन्दू का प्लाज्मा मुसलमान की जान बचाएगा

रिहायशी इलाकों में दुकाने खोलने की केंद्र सरकार की गाइडलाइन दिल्ली सरकार ने भी लागू कर दी है. लेकिन 3 मई के बाद दिल्ली में क्या होगा, इसपर केंद्र सरकार के फैसले के बाद तय किया जाएगा.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है. केजरीवाल ने कहा है कि अगर आपके मन में किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति के प्रति कोई दुर्भावना है तो याद रखें कि किसी दिन उसका प्लाज्मा आपकी जान बचा सकता है. उन्होंने कहा है कि मुसलमान का प्लाज्मा हिन्दू की जान बचाएगा और हिन्दू का प्लाज्मा मुसलमान की जान बचाएगा. हम सबका खून एक जैसा लाल है.
कोरोना से ठीक होने वाले लोग अब दूसरों की जान बचा रहे- केजरीवाल केजरीवाल ने कहा, LNJP अस्पताल में कल एक मरीज को प्लाज्मा दिया गया, उनकी हालत बहुत नाजुक थी. आज सुबह तक उनकी तबियत में काफी अच्छा सुधार हुआ है. जो मरीज ठीक होकर जा रहे हैं उनसे हम प्लाज्मा देने के लिए कह रहे हैं. मुझे बहुत खुशी है कि सभी धर्मों के लोग आगे आकर लोगों की जान बचाना चाहते हैं. जिन लोगों की जान बच गई वो अब कोशिश कर रहे हैं कि दूसरे लोगों की जान बचे. दिल्ली सीएम का कहना है कि भगवान ने इंसानों के बीच खाई पैदा नहीं की है. उन्होंने कहा कि जब भी किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति के प्रति आपके मन में दुर्भावना आए तो सोचिएगा कि हो सकता है कि एक दिन उसका प्लाज़्मा आपके काम आए और आपकी जान बचाए. केंद्र सरकार का आदेश दिल्ली में लागू रिहायशी दुकाने खोलने का केंद्र सरकार का आदेश दिल्ली में भी लागू कर दिया गया है. सीएम केजरीवाल ने कहा, केंद्र सरकार के आदेश को हम दिल्ली में लागू कर रहे हैं. जो रिहायशी इलाके में दुकाने हैं, एकल दुकाने हैं वो खुलेंगी. कोई मार्केट, शॉपिंग मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स नहीं खुलेगा. अगले एक हफ्ते तक हम इस आदेश के अलावा और कुछ खोलने की इजाजत नहीं दे रहे हैं. और कंटेनमेंट जोन में कोई दुकान नहीं खुलेगी. दिल्ली में कम हुए कोरोना केस- केजरीवाल केजरीवाल ने कहा, 3 मई के बाद केंद्र सरकार लॉकडाउन पर क्या फैसला लेती है इस पर निर्भर करेगा कि हम दिल्ली में क्या फैसला लेते हैं. केंद्र सरकार के निर्णय के बाद हम अपनी आगे की दिशा तय करेंगे. पिछला एक हफ्ता दिल्लीवालों के लिए उसके पहले वाले हफ्ते से थोड़ा बेहतर रहा है. पिछले हफ्ते में कम केस आए, कम लोगों की मौत हुए और काफी लोग ठीक होकर अपने घर गए हैं. दिल्ली में कोरोना वायरस की शुरुआत के बाद से 7वें हफ्ते में 850 केस दर्ज किए गए थे. पिछले हफ्ते यानी कि 8वें हफ्ते में 622 मामले आए. 7वें हफ्ते में 21 लोगों की मौत हुई और पिछले 8वें हफ्ते में 9 लोगों की मौत हुई. 7वें हफ्ते में 260 लोग ठीक हुए थे और 8वें हफ्ते में 580 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए. ये भी पढ़ें- साउथ कोरिया की मदद से भारत में बन रही है कोरोना की टेस्टिंग किट, 15 मिनट में जांच का दावा दुनियाभर में 2 लाख से ज्यादा लोग मरे, ब्रिटेन में भी मौत का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget