एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9 हजार 216 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से दो लोग पॉजिटिव

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9 हजार 216 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 391 लोगों की मौत हो गई. बड़ी बात यह है कि देश में ओमिक्रोन ने दस्तक दे दी है.

Coronavirus Cases Today: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप बरकरार है. हालांकि अब मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9 हजार 216 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 391 लोगों की मौत हो गई. बड़ी बात यह है कि देश में ओमिक्रोन (Omicron) ने दस्तक दे दी है. कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू में दो लोग ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक 4 लाख 70 हजार 115 की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 99 हजार 976 है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 70 हजार 115 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 3 करोड़ 40 लाख 45 हजार 666 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9 हजार 216 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से दो लोग पॉजिटिव

अबतक 125 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 125 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 73 लाख 67 हजार 230 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 125 करोड़ 75 लाख 5 हजार 514 डोज़ दी जा चुकी हैं.

ओमिक्रोन की भारत में एंट्री

देश में दो लोग ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं. चिंता की बात ये है कि जिस डेल्टा वैरिएंट ने दूसरी लहर में हजारों लोगों की जान ली थी, ये वायरस उससे भी कई गुना ज्यादा खतरनाक है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि भारत में दो ओमिक्रोन के केस कर्नाटक में सामने आए हैं. दोनों संक्रमित पुरुष हैं, जिनकी उम्र 66 साल और 46 साल है.

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया है कि केरल सरकार ने ओमिक्रोन को देखते हुए सभी ज़रूरी कदम उठाए हैं. हम हवाई अड्डे पर RT-PCR टेस्ट कर रहे हैं. हाई रिस्क देशों से आने वाले यात्रियों का RT-PCR टेस्ट और 7 दिन का होम क्वारंटीन अनिवार्य है. उसके बाद उन्हें दोबारा RT-PCR टेस्ट कराना होगा.

दिल्ली में फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर अशोक सेठ ने बताया है कि ओमिक्रोन वायरस सबसे पहले साउथ अफ्रीका में पाया गया. इसमें बहुत सारे म्युटेशन्स हैं. जब वायरस अपनी शक्ल बदलता है तो शायद वो और खतरनाक बन जाए. लोगों को कोविड के सभी नियमों का पालन करना होगा. हमारा देश इससे लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

यह भी पढ़ें-

Omicron India: बेंगलुरु में ओमिक्रोन के दो मामलों के संपर्क में आए 5 लोग भी पॉजिटिव, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ सीएम बोम्मई की बैठक आज

Explained: ओमिक्रोन को लेकर क्यों चिंतित हैं वैज्ञानिक, कैसे आया ये दुनिया के सामने, जानें नए वेरिएंट पर पूरी पड़ताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget