एक्सप्लोरर

Coronavirus के कहर ने मीठे आमों का धंधा किया फीका , महाराष्ट्र में हापुस आम के किसान मायूस

तमाम गल्फ देशों में हापुस आम की सबसे ज्यादा डिमांड है, लेकिन विमान सेवाएं बाधित होने की वजह से हापुस आम का निर्यात नहीं हो पा रहा है.सिर्फ नवी मुंबई मंडी की बात करें तो इस मंडी में रोज करीब चार हजार आम की पेटियां निर्यात होने के लिए आती हैं.

मुंबई: कोरोना वायरस की मार महाराष्ट्र के मशहूर आम हापुस पर भी पड़ी है. जिसकी वजह से आम की खेती करने वाले किसान मायूस हैं. महाराष्ट्र का प्रसिद्ध आम हापुस दुनिया भर में निर्यात किया जाता है और दुनिया के तमाम देशों में हापुस आम की मांग अभी से शुरू हो जाती है. हापुस आम की खेती का ये ऐसा शुरूआती वक्त है, जिसमें हापुस आम को दुनियाभर में निर्यात करके महाराष्ट्र के किसान सबसे ज्यादा मुनाफा कमाते हैं. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के तमाम हिस्सों में निर्यात बंद हो जाने की वजह से आम की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

तमाम गल्फ देशों में हापुस आम की सबसे ज्यादा डिमांड है, लेकिन विमान सेवाएं बाधित होने की वजह से हापुस आम का निर्यात नहीं हो पा रहा है. अगर हम सिर्फ नवी मुंबई मंडी की बात करें तो इस मंडी में रोज करीब चार हजार आम की पेटियां निर्यात होने के लिए आती हैं, लेकिन विमान सेवा बाधित होने या फिर निर्यात में दिक्कत आने की वजह से इन आमों का निर्यात नहीं हो पा रहा है. इस वजह से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है.

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते IPL रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते कर सकता है सुनवाई

दरअसल हापुस आम की फसल जब शुरूआत में बाजार में आती है तो उसके दाम ज्यादा होते हैं, जिसको आम आदमी को खरीदने में दिक्कत होती है. इसी वजह से इसे निर्यात के लिये ज्यादा बाजार में लाया जाता है, लेकिन कोरोना वायरस के कहर ने आम के किसानों की शुरूआत में ही कमर तोड़ दी है, जिसकी वजह से वह बेहद निराश हैं.

ये भी पढ़ें: भारत में कोरोना के 73 पॉजिटिव केस में 17 विदेशी नागरिक, अब तक 900 भारतीयों को निकाला गया- स्वास्थ्य मंत्रालय

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल-ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल-ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई
Explained: कैसे काम करेगा दिल्ली का AI-ड्रिवेन पॉल्यूशन कंट्रोल रूम, जनता को मिलेगी साफ हवा की गारंटी?
Explained: कैसे काम करेगा दिल्ली का AI-ड्रिवेन पॉल्यूशन कंट्रोल रूम, जनता को मिलेगी साफ हवा की गारंटी?
ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget