एक्सप्लोरर

Coronavirus Updates: बीते महीने कोरोना हुआ बेकाबू, जनवरी-फरवरी में जितने मामले आए, अकेले मार्च में दर्ज हुए उतने केस

India Coronavirus Updates: मार्च का महीना कोरोना संक्रमण और उससे होने वाली मौतों के मामले में बहुत भयावह रहा. महीने का आखिरी दिन याने 31 मार्च एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज करने के साथ समाप्त हुआ

मार्च का महीना कोरोना संक्रमण और उससे होने वाली मौतों के मामले में बहुत भयावह रहा. महीने का आखिरी दिन 31 मार्च,  एक दिन में संक्रमण में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज करने के साथ समाप्त हुआ. बुधवार को कोविड संक्रमण के 71,586 नये मामले सामने आए. पिछले साल 10 अक्टूबर के बाद ये नये संक्रमित मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. वहीं 458 मरीजों की मौत भी हुई, जिसे 5 दिसंबर, 2020 के बाद सबसे बड़े आंकड़े के रूप में दर्ज किया गया.

जनवरी-फरवरी जितने कुल मामले अकेले मार्च में आए

मार्च के महीने में कोविड-19 संक्रमण के कुल 11.1 लाख मामले सामने आए हैं. ये जनवरी और फरवरी महीने में संयुक्त रूप से दर्ज किये गये कुल मरीजों से भी ज्यादा है. जनवरी के महीने में पूरे देश में 4.7 लाख मामले दर्ज किए गए थे, जबकि फरवरी में आंकडा 3.5 लाख था. मार्च में कोविड संक्रमण के कारण देशभर में 5,755 मौतें हुईं, जो फरवरी 2021 में हुई 2,767 मौतों से लगभग दोगुनी है. हालांकि इस साल जनवरी के महीने में भी 5453 लोगों की मृत्यु कोविड संक्रमण के कारण हुई थी, ये आंकड़ा मार्च महीने में हुई कुल मौतों से कुछ ही कम है.

छत्तीसगढ़ चौथा राज्य बना जिसमें कोराना संक्रमण सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर है

देश के अधिकांश राज्यों में कोरोना के प्रकरण तेजी से बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र में संक्रमण के 39,544 नये मामले सामने आए हैं. रविवार को 40,414 नए मरीजों को दर्ज किये जाने के बाद ये अब तक का  सबसे बड़ा आंकड़ा है. छत्तीसगढ़ में 4,563 मरीज सामने आए हैं, जो इस राज्य के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. छत्तीसगढ़ देश का ऐसा चौथा राज्य बन गया है जिसमें कोराना संक्रमण मार्च के महीने में अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर है.

अन्य राज्यों का हाल

गुजरात में पिछले 24 घंटों में नये संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2,360 पर पहुंच गया है. पिछले 10 दिनों में ये सातवीं बार है जब गुजरात में नये संक्रमित मरीजों की संख्या पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा दर्ज की गई है.

कर्नाटक में 4,225 नये मरीज सामने आए हैं, जो पिछले साल 25 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा हैं. मध्यप्रदेश में 2,332 मरीज दर्ज किए गए, जो 23 सितंबर के बाद का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसी प्रकार तमिलनाडु (2,579), आंध्रप्रदेश (1184), बंगाल (982), झारखंड(693), तेलंगाना (684), जम्मू-कश्मीर (373), ओडिशा (297), गोवा (200) नये मरीज सामने आए हैं, जो जनवरी या उससे भी पहले का सर्वाधिक आंकड़ा है.

यहां तक की केरल, जहां संक्रमण घटता हुआ दिखाई दे रहा था, वहां भी 2,653 नए प्रकरण सामने आए हैं, जो पिछले 25 दिनों में सबसे ज्यादा हैं. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 227 मौतें दर्ज की गईं हैं, जो 5 नवंबर के बाद सर्वाधिक हैं. इसके अलावा अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों के आंकडे भी डरा रहे हैं. पंजाब में 56, छत्तीसगढ़ में 39, कर्नाटक में 26 व तमिलनाडु में 19 मौतें हुईं है.

ये भी पढ़ें-

Corona Update: देश में आए 53 हजार नए कोरोना केस, 16 दिसंबर के बाद एक दिन में रिकॉर्ड 350 से ज्यादा मौत Corona Vaccine Update: 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को आज से लगेगी वैक्सीन, पूरी डिटेल जानिए केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें घटाने का फैसला वापस लिया, वित्त मंत्री ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget