एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें घटाने का फैसला वापस लिया, वित्त मंत्री ने दी जानकारी

Small Savings Scheme Interest Rate: बचत खातों पर मिलने वाले ब्याज दरों में 0.5 फीसदी की कटौती की गई थी. इसे 4.0 फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी करने का ऐलान हुआ था. हालांकि अब ये फैसला वापस ले लिया गया है.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कटौती करने का फैसला वापस ले लिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है. देर रात ही खबर आई थी कि वित्तीय वर्ष 2021- 22 की पहली तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर बयाज दर घटा दी गई है. लेकिन अब ये फैसला वापस ले लिया गया है. वित्त मंत्री ने कहा है कि यह आदेश गलती से निकल गया था.

मार्च 2021 वाली दरें ही लागू रहेंगी- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, "भारत सरकार की छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें पहली जैसी बनी रहेंगी, जो 2020-2021 की अंतिम तिमाही में मौजूद थीं यानी मार्च 2021 वाली दरें ही लागू रहेंगी."

PPF समेत छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 1.1% तक हुई थी कटौती

सरकार ने बुधवार को लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) और एनएससी (राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र) समेत छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 1.1 फीसदी तक की कटौती की थी. यह कटौती एक अप्रैल से शुरू 2021-22 की पहली तिमाही के लिए किए जाने का एलान किया गया था. वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार पीपीएफ पर ब्याज 0.7 फीसदी कम कर 6.4 फीसदी जबकि एनएससी पर 0.9 फीसदी कम कर 5.9 फीसदी करने की घोषणा की थी.

पंच वर्षीय वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर ब्याज दर 0.9 फीसदी घटाकर 6.5 फीसदी कर दी गयी थी. इस योजना के तहत ब्याज तिमाही आधार पर दिया जाता है. पहली बार बचत खाते में जमा रकम पर ब्याज 0.5 फीसदी घटाकर 3.5 फीसदी कर दी गयी थी.

ब्याज में सर्वाधिक 1.1 फीसदी की कटौती एक साल की मियादी जमा राशि पर की गयी थी. इसी प्रकार, दो साल के लिए मियादी जमा पर पर ब्याज 0.5 फीसदी टाकर 5 फीसदी, तीन साल की अवधि के मियादी जमा पर ब्याज 0.4 फीसदी कम किया गया था जबकि पांच साल के लिए मियादी जमा पर ब्याज 0.9 फीसदी कम कर 5.8 फीसदी कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें- Corona Vaccine Update: 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को आज से लगेगी वैक्सीन, पूरी डिटेल जानिए एक अप्रैल को ही क्यों शुरू होता है फाइनेंशियल ईयर, जानें- कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget