एक्सप्लोरर

Corona Update | यूपी से ओडिशा तक कोरोना का कहर जारी, जानें आपके राज्य के आंकड़े

उत्तर प्रदेश में गत 24 घंटो में कोविड-19 से 19 और रोगियों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर प्रदेश में इस महामारी से अबतक कुल 7,761 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, इस अवधि में 2,044 नए मामले सामने आने के बाद अब तक प्रदेश में कुल 5,43,888 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के केस देशभर में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. देश में कोरोना से 94,32,075 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 1,37,177 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. हालांकि, राहत की बात ये है कि 88,46,313 इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं. देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से अधिक है. सक्रिय मामलों (Active Cases) की कुल संख्या 4,46,417 है.

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 19 और मरीजों की मौत, 2,044 नए मामले सामने आए

उत्तर प्रदेश में गत 24 घंटो में कोविड-19 से 19 और रोगियों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर प्रदेश में इस महामारी से अबतक कुल 7,761 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, इस अवधि में 2,044 नए मामले सामने आने के बाद अब तक प्रदेश में कुल 5,43,888 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटो में हुई 19 मौतो में से सर्वाधिक चार लखनऊ में हुई हैं जबकि जिले में 296 नए मामले सामने आए हैं. बुलेटिन के मुताबिक लखनऊ के अलावा मेरठ में 174, गाजियाबाद में 168, वाराणसी में 123, कानपुर 106 और गौतमबुद्ध नगर में 100 नए मामले सामने आए हैं. बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 2,472 रोगी ठीक हुए हैं, इस तरह प्रदेश में अब तक 5,12,028 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं.

कर्नाटक में एक महीने में कोविड-19 के मामलों में 60 प्रतिशत की गिरावट

कर्नाटक में पिछले एक महीने में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर के. ने सोमवार को यह जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि 29 नवंबर की शाम तक राज्य में कोविड-19 के कुल 8,83,899 मामले सामने आए, जिनमें से 11,765 मरीजों की मौत हो चुकी है और 8,47,612 लोग ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कर्नाटक में रविवार को संक्रमण के 1,291 मामले सामने आए और 15 मरीजों की मौत हो गई.

पुडुचेरी में कोविड-19 के 33 नए मामले आए; मरीजों के ठीक होने की दर 97.11 पहुंची

पुडुचेरी में कोविड-19 के 33 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 36,968 हो गए.. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि माहे में 74 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या अब 610 हो गई. पिछले 10 दिनों से केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 संबंधी मृत्यु का कोई मामला सामने नहीं आया था. सोमवार सुबह दस बजे तक के आँकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 36,968 हो गए. उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब 460 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि अब तक 35,898 मरीज ठीक हो चुके हैं. ओडिशा में कोविड-19 के 418 नए मरीज सामने आए, पांच और संक्रमितों की मौत ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस से 418 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके साथ ही राज्य में अब तक सामने आए कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3,18,725 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने उपरोक्त जानकारी देने के साथ बताया कि इस अवधि में पांच और संक्रमितों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,739 हो गई है. उन्होंने बताया कि सोमवार सामने आए 418 नए मामलों में 241 संक्रमित विभिन्न पृथकवास केंद्रों के हैं जबकि 177 लोगों के कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि पूर्व में संक्रमित पाए गए मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
Explained: क्या सवाल पूछने की आजादी छिनेगी? भंडाफोड़ पत्रकारिता के लिए जंजीर बना DPDP एक्ट!
क्या सवाल पूछने की आजादी छिनेगी? भंडाफोड़ पत्रकारिता के लिए जंजीर बना DPDP एक्ट!

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget