एक्सप्लोरर

घरेलू उड़ानों में पाए जा रहे हैं कोरोना पॉजिटिव केस, विदेश से आई एक फ्लाइट में भी मिला पीड़ित यात्री

कोरोना पॉजिटिव केस घरेलू उड़ानों में मिल रहे हैं.देश में कोरोना के मामलों की संख्या एक लाख 58 हजार के पार पहुंच गई है.

नई दिल्ली: देश में 25 मई से अपनी एक तिहाई क्षमता के साथ घरेलू उड़ानें शुरू हुई हैं. इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और विभिन्न एयर लाइनों ने ये दावा भी किया था कि यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए कोरोना के खिलाफ उनके तमाम एहतियात और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है. लेकिन पहले दिन से ही इन उड़ानों में कोरोना के केस पाए जा रहे हैं. अब तक चार उड़ानों में 6 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं.

इंडिगो की उड़ान में मिला कोरोना का केस

25 मई की शाम को इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 381 से चेन्नई से कोयम्बटूर जाने वाला 1 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया. जिसकी रिपोर्ट 26 मई को आई. इसे कोयम्बटूर के ईएसई स्टेट मेडिकल फेसेलिटी सेंटर में क्वॉरन्टीन किया गया है. इस विमान के सभी क्रू मेम्बर्स को 14 दिन के लिए क्वॉरन्टीन के लिए भेज दिया गया है. विमान के अन्य यात्रियों को भी ये सूचना दी जा रही है. इस विमान में कुल 75 यात्री मौजूद थे.

स्पाइस जेट की कनेक्टिंग उड़ानों में थे दो कोरोना के केस

25 मई को स्पाइस जेट से अहमदाबाद से गुवाहाटी का सफर करने वाले दो यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस सफर में इन यात्रियों ने दो फ्लाइट का इस्तेमाल किया था. पहले ये अहमदाबाद से दिल्ली (SG-8194) पहुंचे और फिर दिल्ली से गुवाहाटी (SG-8152) पहुंचे. गुवाहाटी में इनका कोरोना टेस्ट हुआ और इनको क्वॉरन्टीन किया गया. 27 मई को इनकी रिपोर्ट आई. दोनों विमानों के क्रू को क्वॉरन्टीन कर दिया गया है और स्पाइस जेट राज्यों से सम्पर्क रखते हुए विमान के यात्रियों को सूचित कर रही है.

एलायंस एयर की फ्लाइट में भी कोरोना पॉजिटिव

26 मई को दिल्ली से लुधियाना पहुंची फ्लाइट संख्या AI9I837 का एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया. दरअसल ये यात्री एलायंस एयर के ही सिक्योरिटी विभाग में तैनात था और एयरलाइन के अनुसार पेड टिकट पे यात्रा कर रहा था. एलायंस एयर एयर इंडिया की ही सबसिडरी कम्पनी है. इस उड़ान के सभी यात्रियों को क्वॉरन्टीन किया गया है. इस फ्लाइट में कुल 10 यात्री ही मौजूद थे.

वन्दे भारत मिशन की इंटरनेशनल उड़ान में भी कोरोना पॉजिटिव केस

21 मई को टोरंटो से दिल्ली लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 188 के दो क्रू मेम्बर कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इस फ्लाइट में 300 से ज्यादा यात्री मौजूद थे. एयर लाइंस के अनुसार, सभी यात्रियों को ये सूचना पहुंचाई गई है.

ये भी पढ़ें-

कांग्रेस का बड़ा ऑनलाइन अभियान, सोनिया गांधी ने कहा- ऐसे हालात और सरकार की ऐसी बेरुखी कभी नहीं देखी

GSEB SSC Result: जल्द ही जारी हो सकता है गुजरात बोर्ड एसएससी 10th रिजल्ट, ऐसे करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget