एक्सप्लोरर

UP-बिहार से लेकर दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक तक, कहां कैसी है पाबंदी? जानें क्या रहेगा बंद और क्या खुलेगा

Coronavirus Guidelines News:आज दिल्ली, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने अपने अपने राज्यों में कड़े प्रतिबंध लागू करने का एलान किया. जानें किस राज्य में क्या पाबंदियां रहेंगी.

Coronavirus Guidelines: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार डराने लगी है. यही वजह है कि एक के बाद एक कई राज्यों ने कोरोना से जुड़ी पांबदियों का एलान करना शुरू कर दिया है. आज दिल्ली, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने अपने अपने राज्यों में कड़े प्रतिबंध लागू करने का एलान किया है. जानें किस राज्य में क्या पाबंदियां रहेंगी.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार देर शाम लखनऊ में टीम-9 की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई. सरकार ने बताया है कि यूपी में अब तक 23 लोग कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित हुए हैं. आज जो भी फैसले हुए हैं वो 6 जनवरी से लागू होंगे. चुनावी राज्य यूपी में फिलहाल वीकेंड कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा. सरकार ने जो गाइडलांस जारी की हैं उसके मुताबिक:- 

  • प्रयागराज माघ मेले में आने के लिए लोगों को कोरोना का RT-PCR टेस्ट कराना अनिवार्य होगा 
  • 48 घंटे पहले की RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट होने पर ही मेले में एंट्री मिलेगी
  • राजकीय कार्यालयों, ट्रस्ट, कंपनियों, स्मारकों, धार्मिक स्थलों, होटल, रेस्टोरेंट, औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्पडेस्क बनाए जाएं
  • यूपी में नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ा गया. अब रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक लागू होगा कर्फ्यू
  • 10वीं तक के सभी स्कूलों में मकर संक्रांति तक छुट्टी का निर्देश
  • कोरोना के 1000 मामले होने की स्थिति में जनपदों में सिनेमाघरों, जिम, बैंक्वेट हॉल, स्पा आदि बंद करने का फैसला
  • शादी और अन्य समारोहों में बंद जगहों पर 100 से ज्यादा लोग शामिल न हों. 
  • खुले स्थानों में शादी और अन्य समारोह में ग्राउंड की कुल क्षमता के 50 फीसदी लोग शामिल हो सकेंगे

बिहार में लगी ये पाबंदियां

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने भी पाबंदियों का एलान कर दिया. राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला हुआ है, जो 6 जनवरी से 21 जनवरी तक लागू रहेगा. नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा. इसके अलावा बिहार में जिम, मॉल और पार्कों को बंद करने का फैसला हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें कई बड़े फैसले हुए. इसमें फैसला लिया गया कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े दुकानों को छोड़ कर प्रदेश भर की सभी दुकानें रात के आठ बजे तक ही खुली रहेंगी. वहीं, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की क्लास और सभी कॉलेज 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे. वहीं, इन सभी जगहों पर ऑनलाइन क्लास को प्राथमिकता देने को कहा गया है. पढ़ें विस्तार से

छत्तीसगढ़ सरकार भी सतर्क

छत्तीसगढ़ सीएमओ ने गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा है कि हर ज़िले में जुलूस, रैलियों, सार्वजनिक समारोहों, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके अलावा राज्य सरकार ने रेलवे स्टेशनों और सीमाओं पर कोरोना वायरस के लिए रैंडम टेस्ट करने का फैसला लिया. सीएमओ ने कहा कि अस्पताल के बिस्तरों, दवाओं के स्टॉक और ऑक्सीजन की उपलब्धता की दैनिक रिपोर्ट देनी होगी. छत्तीसगढ़ सरकार ने फैसला के मुताबिक जिन ज़िलों में कोरोना संक्रमण की दर 4 फीसदी या उससे ज्यादा है, वहां कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे. आदेश में कहा गया कि ऐसे ज़िलों में सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पुस्तकालय, स्विमिंग पूल, मॉल, सिनेमा, मैरिज पैलेस, होटल, रेस्तरां, सभागार बंद कर दिए जाएं. रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू किया जाएं. पढ़ें विस्तार से

कर्नाटक में भी कड़े प्रतिबंध

आज कर्नाटक सरकार ने भी नई कोरोना गाइडलाइंस का एलान किया. कोरोना और वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरे के मद्देनज़र राज्य में दो हफ्ते के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है. इसके अलावा राज्य में गुरुवार से दो हफ्ते के लिए स्कूलों को बंद कर गिया गया है, हालांकि 10वीं और 12वीं की कक्षाएं जारी रहेंगी. बाकी कक्षाएं ऑनलाइन तरीके से चलती रहेंगी. शादी और अंतिम संस्कार को लेकर भी फैसला हुआ है. पढ़ें विस्तार से

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का एलान

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आज दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का एलान किया. सरकार ने जो फैसला किया है उसके मुताबिक आपात सेवाओं को छोड़कर बाकी अधिकारी घर से काम करेंगे. 50 प्रतिशत प्राइवेट दफ्तरों के कर्मचारी अब घर से काम करेंगे. बसें और मेट्रो ट्रेन पूरी क्षमता से चलेंगी. रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक दिल्ली में नाइट कर्फ्यू रहेगा. स्कूल, सिनेमा, जिम, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल्स, स्पा, योगा इंस्टिट्यूट, वॉटर पार्क बंद रहेंगे. 50 प्रतिशत सीटिंग कैपेसिटी के साथ रेस्तरां सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुल सकेंगे. जबकि बार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खुल सकेंगे. पढ़ें विस्तार से

IT Raid: अखिलेश यादव के करीबी संजू और मन्नू भी इनकम टैक्स के रडार पर, पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Delhi New Guidelines: दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू, 50% क्षमता के साथ प्राइवेट दफ्तरों में होगा काम, जानें क्या-क्या रहेंगी पाबंदियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरब सागर में फिर गरजी भारतीय नौसेना, 3000 KM दूर समुद्री लुटेरों से 20 क्रू मेंबर्स को छुड़ाया
अरब सागर में फिर गरजी भारतीय नौसेना, 3000 KM दूर समुद्री लुटेरों से 20 क्रू मेंबर्स को छुड़ाया
विशाखापट्टनम: HPCL तेल रिफाइनरी में विस्फोट, उठी लपटें, घने धुएं की गिरफ्त में पूरा इलाका
विशाखापट्टनम: HPCL तेल रिफाइनरी में विस्फोट, उठी लपटें, घने धुएं की गिरफ्त में पूरा इलाका
साइकलोन मुरासु ने बिगाड़ा एयरलाइंस का खेल, आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक 30 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द
साइकलोन मुरासु ने बिगाड़ा एयरलाइंस का खेल, आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक 30 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द
राहुल के PM वाले बयान पर भड़की भाजपा, गृहमंत्री बोले- 'मोदी छोड़िए, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरा देंगे'
राहुल के PM वाले बयान पर भड़की भाजपा, गृह मंत्री बोले- 'मोदी छोड़िए, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरा देंगे'

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget