एक्सप्लोरर

Delhi New Guidelines: दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू, 50% क्षमता के साथ प्राइवेट दफ्तरों में होगा काम, जानें क्या-क्या रहेंगी पाबंदियां

Delhi New Guidelines: राजधानी दिल्ली में कोविड के बेकाबू रफ्तार को देखते DDMA की बैठक में अहम फैसला लिया गया है. इससे पहले, दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तरफ से नाइट कर्फ्यू लगाया गया था.

Weekend Curfew In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के बाद अब वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है. दिल्ली में शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डीडीएमए की बुलाई गई बैठक के बाद मंगलवार को इस महत्वपूर्ण फैसले का एलान किया. मनीष सिसोदिया ने लोगों से अपील की है कि अगर बहुत जरूरी काम हो, तभी घर से बाहर निकले. आवश्यक सेवाओं के अलावा, सभी सरकारी अधिकारी घर से काम करेंगे. निजी संस्थानों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम करने के लिए भी कहा गया है.

फुल कैपिसिटी के साथ चलेगी बसें और मेट्रो

दिल्ली के लोगों की दिक्कतों को देखते हुए फुल कैपिसिटी के साथ बसों और मेट्रो को चलाने की इजाजत दे दी गई है. मनीष सिसोदिया ने कहा, आज DDMA की बैठक में सरकार ने फैसला लिया है कि दिल्ली में शनिवार और ​रविवार को कर्फ्यू रहेगा. सभी सरकारी दफ़्तरों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबको दफ़्तर आने से मना किया जाएगा और ऑनलाइन या वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा. प्राइवेट दफ़्तर 50% क्षमता के साथ काम करेंगे.

Delhi New Guidelines: दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू, 50% क्षमता के साथ प्राइवेट दफ्तरों में होगा काम, जानें क्या-क्या रहेंगी पाबंदियां

ये भी पढ़ें: Coronavirus Omicron Live Update: ओमिक्रोन का कहर, 24 घंटे में आए 192 नए केस, कोरोना से 124 की गई जान

CM केजरीवाल और मनोज तिवारी कोरोना पॉजिटिव

उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मंगलवार की सुबह उन्होंने ट्वीट कर इसके जानकारी दी और बताया कि संक्रमण के हल्के लक्षण हैं. मुख्यमंत्री ने उन सभी लोगों से जांच कराने और दूसरों से खुद को पृथक करने की अपील की, जो पिछले कुछ दिनों में उनके सम्पर्क में आए हैं. केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं. मामूली लक्षण हैं. घर पर ही पृथक रह रहा हूं. पिछले कुछ दिनों में मेरे सम्पर्क में आए लोग, कृपया खुद को दूसरों से दूर रखें और जांच कराएं.’’

अधिकारियों के अनुसार, केजरीवाल पहली बार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. पिछले साल अप्रैल में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल संक्रमित पाई गईं थी, हालांकि केजरीवाल में लक्षण थे लेकिन जांच में उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई थी. सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ पूरे परिवार की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है. वह और उनका परिवार पृथक-वास में है. मुख्यमंत्री के साथ काम करने वाले कर्मियों को भी जांच कराने और पृथक रहने को कहा गया है.’’

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एवं प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और वह घर पर पृथकवास कर रहे हैं. उन्हें दो दिन पहले बुखार व सर्दी-खांसी हो गई थी और मंगलवार को जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई. तिवारी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘दो जनवरी की रात से अस्वस्थ महसूस कर रहा था. मैं हल्के बुखार और सर्दी के कारण उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनाव प्रचार के लिए नहीं जा सका. आज जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है. एहतियात के तौर पर मैं कल (सोमवार) से ही एकांतवास में हूं. कृपया अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें.”

ये भी पढ़ें: Babul Supriyo Corona Positive: टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य मंत्री और अमित शाह से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget