एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Corona Guidelines: छत्तीसगढ़ में शर्तों के साथ कड़े प्रतिबंध लागू, स्कूल-मॉल-सिनेमा हॉल सब बंद, नाइट कर्फ्यू भी लगेगा

Chhattisgarh New Corona Guidelines: छत्तीसगढ़ सरकार ने फैसला किया है कि जिन ज़िलों में कोरोना संक्रमण की दर 4 फीसदी या उससे ज्यादा है, वहां कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे.

Chhattisgarh Corona Guidelines: कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के बढ़ते ग्राफ और ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के खतरे के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Govt) ने नई पाबंदियों का एलान कर दिया है. छत्तीसगढ़ सीएमओ ने गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा है कि हर ज़िले में जुलूस, रैलियों, सार्वजनिक समारोहों, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

इसके अलावा राज्य सरकार ने रेलवे स्टेशनों और सीमाओं पर कोरोना वायरस के लिए रैंडम टेस्ट करने का फैसला लिया है. सीएमओ ने कहा है कि अस्पताल के बिस्तरों, दवाओं के स्टॉक और ऑक्सीजन की उपलब्धता की दैनिक रिपोर्ट देनी होगी.

स्कूल, मॉल, सिनेमा हॉल बंद

छत्तीसगढ़ सरकार ने फैसला किया है कि जिन ज़िलों में कोरोना संक्रमण की दर 4 फीसदी या उससे ज्यादा है, वहां कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे. आदेश में कहा गया है कि ऐसे ज़िलों में सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पुस्तकालय, स्विमिंग पूल, मॉल, सिनेमा, मैरिज पैलेस, होटल, रेस्तरां, सभागार बंद कर दिए जाएं. रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू किया जाएं.

राज्य में कैसे हैं हालात?

छत्तीसगढ़ में सोमवार को 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 698 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिससे कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10 लाख 9 हज़ार 454 हो गई थी. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया था कि 11 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जबकि 18 लोगों ने घर में क्वारंटीन की अवधि पूरी की. राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है.

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को रायपुर से 222, दुर्ग से 43, राजनांदगांव से 18, बालोद से तीन, बेमेतरा से चार, कबीरधाम से नौ, धमतरी से पांच, बलौदाबाजार से पांच, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 133, रायगढ़ से 103, कोरबा से 39, जांजगीर-चांपा से 26, मुंगेली से 13, गौरेला-पेंड्रा-समरवाही से चार, सरगुजा से 12, कोरिया से नौ, सूरजपुर से 22, बलरामपुर से दो, जशपुर से 13, सुकमा से पांच, कांकेर से पांच और बीजापुर से दो मामले सामने आये हैं.

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 93 हज़ार 911 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं. राज्य में 1942 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से 13,601 लोगों की मौत हुई है.

IT Raid: अखिलेश यादव के करीबी संजू और मन्नू भी इनकम टैक्स के रडार पर, पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Delhi New Guidelines: दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू, 50% क्षमता के साथ प्राइवेट दफ्तरों में होगा काम, जानें क्या-क्या रहेंगी पाबंदियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर टकराव, ITBP डीजी का बड़ा खुलासा
भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर टकराव, ITBP डीजी का बड़ा खुलासा
'तानाशाही बर्दाश्त नहीं...', रेहान की फोटो हटाने पर भड़के राजीव शुक्ला, राहुल का भी किया बचाव
'तानाशाही बर्दाश्त नहीं...', रेहान की फोटो हटाने पर भड़के राजीव शुक्ला, राहुल का भी किया बचाव
‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget