एक्सप्लोरर

Karnataka Weekend Curfew: कर्नाटक में लगेगा वीकेंड कर्फ्यू, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लिया गया फैसला

Karnataka Weekend Curfew: कर्नाटक सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है.

Karnataka Weekend Curfew: कर्नाटक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है. अगले 2 सप्ताह के लिए शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक सप्ताहिक कर्फ्यू होगा. साथ ही नाइट कर्फ्यू 10 बजे रात से सुबह के पांच बजे तक जारी रहेगा. पब, क्लब, रेस्तरां, बार, होटल, सिनेमा हॉल, थिएटर, ऑडिटोरियम 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे.

कर्नाटक के मंत्री आर अशोका ने कहा कि अगले दो हफ्ते तक बेंगलुरू में 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी क्लास के स्कूल बंद रहेंगे. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा कि COVID 19 की पहली लहर में संक्रमण दर क्रमशः 15 दिनों में दोगुनी होती थी और दूसरी लहर में संक्रमण दर 8-10 दिनों में एक बार दोगुनी हो जाती थी. लेकिन अब यह 1-2 दिन में दोगुना हो रहा है. हमें सतर्क रहने की जरूरत है.

कर्नाटक के मंत्री ने कहा कि मंगलवार को 149 लोग कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित हुए हैं. राज्य में अब तक 226 लोग इस वेरिएंट की चपेट में आए हैं.

कर्नाटक में कोविड 19 के मामले

कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 के 2,479 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,13,326 हो गई, जबकि चार और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 38,355 पर पहुंच गई. 

कर्नाटक में एक जनवरी को तीन महीने के अंतराल के बाद संक्रमण के नये मामलों की संख्या एक हजार से अधिक रही थी. इसके बाद दो जनवरी को 1,187 जबकि सोमवार तीन जनवरी को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,290 नये मामले सामने आए थे.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 288 रोगी संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,61,410 हो गयी. कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 13,532 हो गई है.

Corona Cases In Delhi: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच क्या दिल्ली में लगेगा Lockdown? केजरीवाल सरकार का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget