एक्सप्लोरर

जानें, कोरोना संकट ने कितना बदल दिया मैकडॉनल्ड्स में खाने और ऑर्डर का तरीका

कोरोना संकट ने मैकडॉनल्ड्स के तौर-तरीकों में कितना बदलाव ला दिया है यह जानने के लिए एबीपी न्यूज ने दिल्ली के एक मैकडॉनल्ड्स आउटलेट का जायजा लिया

नई दिल्ली: सोनिया एक निजी कंपनी में काम करती हैं और अक्सर फ़ास्ट फ़ूड आउटलेट का रुख करती हैं. सोनिया रविवार को भी ईस्ट ऑफ कैलाश के मैकडॉनल्ड्स फ़ूड आउटलेट पर पहुंची. कोरोना काल के बाद आखिरकार किस तरह से इन ब्रांडेड फूड आउटलेट्स का आर्डर और डिलीवरी सिस्टम बदला है यही जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने सोनिया से बातचीत की.

सोनिया ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के फैलने से पहले जीवन बिल्कुल साधारण था. सभी ग्राहक आउटलेट पर पहुंचते थे, ऑर्डर करते थे और अपना ऑर्डर लेकर खाते थे. लेकिन अब लॉकडाउन में ढील के बाद स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है. सोनिया ने कहा कि कोरोनावायरस का खौफ इतना है कि शायद ही कोई डाइन इन करना चाहे. इसीलिए कंपनी ने भी हर आउटलेट के बाहर एक क्यू आर कोड (qr-code)  वाला एप्लीकेशन लॉन्च कर दिया है.

बातचीत के दौरान qr-code की मदद से सोनिया ने आर्डर प्लेस किया और तकरीबन 10 मिनट बाद अपना आर्डर लेकर चली गई. एबीपी न्यूज़ की टीम ने इस फूड आउटलेट का जायजा लिया. अंदर दाखिल होते ही सबसे पहले थर्मल स्कैनिंग हुई और सैनिटाइजर दिया गया. फूड आउटलेट में सोशल डिस्टेंसिंग के जितने भी नियम कायदे हैं उनके हिसाब से जगह-जगह फर्श पर मार्किंग की गई थी. इसके अलावा ग्राहक और स्टाफ के बीच संवाद पूरी तरह से सुरक्षित हो इसके लिए हर काउंटर पर एक शील्ड लगाई गई है.

स्टोर मैनेजर ने बताया कि किस तरह से किचन में सोशल डिस्टेंसिंग के तमाम कायदे लागू किए गए हैं. इसके अलावा सभी स्टाफ पूरी तरह से मास्क लगाकर काम करता है. इसके अतिरिक्त पूरे आउटलेट का स्टाफ पहले के मुकाबले ज्यादा बार हाथों की साफ-सफाई रखता है.

यह भी पढ़ें:

Amit Shah Corona Positive: जेपी नड्डा-राजनाथ सिंह ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना, जानें ममता-केजरीवाल समेत किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा
‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- 'बेतुकी और बकवास बातें...'
आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- 'बेतुकी और बकवास बातें...'

वीडियोज

Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz
Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget