एक्सप्लोरर

देश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले,भारत 10वें नंबर पर पहुंचा

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.कोरोना वायरस के कारण 4021 मरीजों की मौत हो चुकी है.

नई दिल्ली: देश कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आज भारत में कुल 138845 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज हैं. इनमें से 77103 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 57720 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं इस संक्रमण से 4021 मरीजों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो 6977 नए मामले सामने आए हैं जबकि 154 मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं भारत कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले में दसवें पायदान पर पहुंच गया है.

कोरोना संक्रमित केस के मामले में दुनिया के टॉप टेन देशों में भारत आ गया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के मुताबिक चिंता की कोई बात नहीं है. क्योंकि भारत में टेस्ट ज्यादा हो रहे हैं इस लिए नंबर ज्यादा है. वहीं भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ साथ ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है. वहीं दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले स्थिति भी बहुत बेहतर है.

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, " नंबर का महत्व नहीं है जब तक हम प्रोएक्टिवली और एग्रेसिवली सारे देश में मरीज ढूंढ रहे हैं शायद दुनिया का कोई और देश नहीं ढूंढ रहा है. शनिवार को हमने एक लाख 10 हजार टेस्ट किए. डेढ़ लाख टेस्ट करने कि भारत ने क्षमता विकसित कर ली है. दूरदराज के इलाकों में भी हमने लैब विकसित कर लिए हैं. हमारा सारा फोकस है कि इनफेक्टेड व्यक्ति को ढूंढो और उसका इलाज शुरू करो और किसी भी कीमत पर मृत्यु दर को कम से कम रखना है."

एबीपी न्यूज़ से उन्होंने कहा कि दुनिया के मुकाबले हमारी मृत्यु दर नहीं बढ़ रही है. कम हो रही है. आज जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो 2.9 फीसदी मृत्यु दर है. वहीं देश के 27 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में यह उससे भी कम है."

भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं. जिस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का कहना था की ये ज्यादातर मामले पांच राज्यों से आ रहे हैं. उन्होंने इस पर साफ कहा की "आज हमारे 80 से 83 फीसदी मरीज वो चार पांच प्रमुख राज्य और उसमें भी और शहरों से आ रहे हैं. हमें उस जगह पता है कहां से आ रहे हैं और क्यों आ रहे हैं. हम उनसे लगातार सम्पर्क में भी हैं. वहीं भारत के बाकी राज्यों में हालात ठीक है और संक्रमण के मामले भी कम हैं. "

आपको बता दें देश के पांच राज्य महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं. वहीं इस संक्रमण से भारत में मृत्यु दर 2.89 फीसदी है. जबकि इसे ठीक होने वालों की दर यानी रिकवरी रेट 41.57 फीसदी है. वहीं 55.53 फीसदी ही मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: पांच दिन पहले लापता हुए नाबालिग का जला हुआ मिला शव, जमा हुई भीड़

केरल: पति ने पत्नी की सांप से कटवाकर की हत्या, संपेरा और आरोपी पति गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget