एक्सप्लोरर

Coronavirus Weekly Update: भारत में कोविड के वीकली केस में 41% की बढ़ोतरी, लेकिन मौत का आंकड़ा स्थिर

Coronavirus Weekly Update: कोरोना ने पड़ोसी देश चीन में फिर से तबाही मचा रखी है. इस बीच इंडिाय में भी तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं, लेकिन राहत की बात ये है कि भारत में अभी तक इसके गंभीर मरीज नहीं मिले हैं

Coronavirus Weekly Update: भारत में लगातार तीसरे हफ्ते भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि रविवार को समाप्त हुए पिछले हफ्ते में इस बीमारी से होने वाली मौत के आंकड़े में कोई वृद्धि नहीं हुई है.

20 राज्यों में दर्ज की गई वृद्धि

भारत में पिछले हफ्ते (25 अप्रैल से 1 मई तक) 22,200 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई. यह इससे पिछले हफ्ते मिले करीब 15,800 संक्रमितों से 41% अधिक है. उस हफ्ते कोरोना केस में 96% की वृद्धि देखी गई थी. दिल्ली हरियाणा और यूपी में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले. यह कुल संक्रमितों का 68% हिस्सा है. रविवार को समाप्त हुए सप्ताह में देश के 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के नए केस में वृद्धि दर्ज की गई, जो बताता है कि देश में संक्रमण का प्रसार जारी है. हालांकि अधिकतर राज्य में हफ्ते में औसतन मरीजों की संख्या 1 हजार से कम रही.

दिल्ली रहा टॉप पर

दिल्ली नए पॉजिटिव मरीज मिलने के मामले में इस हफ्ते टॉप पर रहा. 25 अप्रैल से 1 मई के बीच दिल्ली में कोरोना के 9684 नए केस मिले, यह पिछले सप्ताह की संख्या 6326 से 53% अधिक है. जबकि इस अवधि के दौरान देश में पाए गए नए केस में दिल्ली में 43% की वृद्धि हुई., हालांकि 25 अप्रैल से पहले वाले हफ्ते में नए संक्रमितों में 174% की वृद्धि दर्ज की गई थी. कोरोना के नए केस के मामलों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र केंद्र बना रहा. बीते हफ्ते हरियाणा और उत्तर प्रदेश दोनों जगह नए केस बढ़े. हरियाणा में 3695 नए केस रिकॉर्ड किए गए, जो पिछले सप्ताह के 2296 से 61 प्रतिशत अधिक थे. वहीं यूपी में बीते हफ्ते 1736 नए संक्रमित थे, जो इससे पिछले के हफ्ते में मिले संक्रमितों की संख्या 1278 से 36 प्रतिशत अधिक है.

केरल में बेहतर हो रहे हालात

केरल की बात करें तो यहां बीते हफ्ते में 2000 से अधिक (रविवार की संख्या नहीं आई थी) नए केस मिले. लेकिन यहां संक्रमण की रफ्तार कम रही. ई महीनों में पहली बार केरल में शनिवार तक पखवाड़े के दौरान कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई. महाराष्ट्र में भी स्थिति नियंत्रित दिखी. यहां पिछले सप्ताह के दौरान 1060 नए केस मिले, जो इससे पिछले हफ्ते में मिले 996 केस से मामूली अधिक है.

राजस्थान में सबसे तेजी

पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा तेजी उन राज्यों में दिखी, जहां काफी दिनों से केस कम मिल रहे थे. राजस्थान ने साप्ताहिक मामलों में 155% की वृद्धि दर्ज की गई, पिछले सप्ताह यहां कोरोना के 360 केस मिले, जबकि इससे पहले यह संख्या 141 थी. इसी तरह मध्य प्रदेश में संख्या 132% बढ़ी, यानी बीते हफ्ते से पहले यहां 74 मरीज मिले थे, लेकिन पिछले हफ्सेते 172 नए संक्रमित मिले. अन्य प्रमुख राज्य जहां कोविड के मामलों में वृद्धि जारी रही, उनमें कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल, तेलंगाना और उत्तराखंड शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

Odisha Revises School Timings: ओडिशा में गर्मी के चलते स्कूलों के समय में किया गया बदलाव, अब सुबह 6 से 9 बजे तक ही होगी पढ़ाई

West Bengal: बंगाल में लैंडिंग से पहले भारी तूफान में फंसा स्पाइसजेट का विमान, कई यात्री घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
TMC Crisis: 'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget