एक्सप्लोरर

BRICS: पीएम मोदी ने दिया विकास का मंत्र, बोले- शांति-विकास के लिए आपसी सहयोग जरूरी

मोदी की कल शी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी होने वाली है. बातचीत का सबसे बड़ा मुद्दा यह हो सकता है कि डोकलाम जैसी स्थिति आगे उत्पन्न न हो क्योंकि पूरे विश्व की निगाहें इस मुद्दे पर थीं.

शियामेन: चीन के शियामेन शहर में चल रहे पांच देशों के ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के कार्यों के लिए नई पहल की जरूरत और आपसी सहयोग पर जोर दिया है. पीएम मोदी ने कहा है कि विकास के काम के लिए नई पहल की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग से ही विकास होगा. BRICS: चीन पहुंचे मोदी का जोरदार स्वागत, गूंजे भारत माता की जय के नारे ब्रिक्स रेटिंग एजेंसी के जल्द गठन पर जोर- मोदी पीएम मोदी ने इस सम्मेलन में विकासशील देशों की सरकारी और निजी इकाइयों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए ब्रिक्स रेटिंग एजेंसी के जल्द गठन पर जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘’हम गरीबी के उन्मूलन के लिए, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कौशल, खाद्य सुरक्षा, लैंगिक समानता, ऊर्जा और शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में हैं.’’ ब्रिक्स देश सौर ऊर्जा एजेंडे को मजबूत करने के लिए करेंगे मिलकर काम- मोदी पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’ब्रिक्स ने अनिश्चितता की ओर बढ़ते विश्व में सहयोग, स्थिरता और विकास के लिए एक जीवंत खाका तैयार किया है.’’  उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिक्स देश सौर ऊर्जा एजेंडे को मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के साथ मिलकर काम कर सकते हैं.’’ ब्रिक्स देशों ने कर्ज देने शुरू किए- मोदी पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स देशों ने पहली बार कर्ज देने शुरू कर दिए हैं. बता दें कि मोदी की कल शी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी होने वाली है. डोकलाम विवाद के बाद पहली मुलाकात विवादित डोकलाम इलाके में भारत और चीन के बीच दो माह तक चले गतिरोध के बाद दोनों देशों ने 28 अगस्त को अपने अपने सीमाई सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया था जिसके बाद पहली बार ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं की मुलाकात हो रही है. सम्मेलन के लिए यहां आए नेता एक पूर्ण सत्र में भी हिस्सा लेंगे जहां वे प्रमुख क्षेत्रों में ब्रिक्स के सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा ये नेता, वैश्विक अर्थव्यवस्था और चुनौतियों सहित महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी मंथन करेंगे. शिखर सम्मेलन श्यामन घोषणापत्र को मंजूरी मिलने के साथ ही संपन्न हो जाएगा. यह घोषणापत्र सम्मेलन में हुए विचार विमर्शों और भावी रूपरेखा की झलक पेश करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: सीजेपी का आज ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, वांगचुक ने बताया क्यों नहीं आ रहे दिल्ली
LIVE: सीजेपी का आज ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, वांगचुक ने बताया क्यों नहीं आ रहे दिल्ली
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget