एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: ‘वंदेमातरम’ को लेकर भिड़े BJP–AIMIM नेता, विधानसभा के बाहर हुई बहसबाजी

मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर वंदे मातरम के नारे को लेकर जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी के विधायक राज पुरोहित और ओवीसी की पार्टी AIMIM के वारिस पठान के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही नेता अपनी देशभक्ति जताने के लिए आपस में ही भिड़ गए.

मुंबई:  वंदेमातरम गीत को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरम है.  बीजेपी विधायकों की मांग है कि वंदेमातरम गीत को स्कूल कॉलेजों में जरूरी किया जाए, लेकिन विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं. कल विधानसभा के बाहर वंदेमातरम को लेकर बीजेपी और ओवीसी की पार्टी के विधायक भिड़ गए. देशभक्ति जताने के लिए आपस में भिड़े BJP–AIMIM नेता मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर वंदे मातरम के नारे को लेकर जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी के विधायक राज पुरोहित और ओवीसी की पार्टी AIMIM के वारिस पठान के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही नेता अपनी देशभक्ति जताने के लिए आपस में ही भिड़ गए. एक तरफ बीजेपी के नेता राजपुरोहित वारिस पठान को वंदे मातरम का नारा लगाने को कह रहे थे तो दूसरी ओर वारिस पठान कह रहे थे कि वो वंदे मातरम कहने के लिए बाध्य नहीं है. वारिस पठान ने कहा, ‘’देखिए ये कहने के लिए आप किसी को फोर्स नहीं कर सकते. संविधान में कहीं भी ये नहीं कहा गया है कि आपको ये बोलना ही पड़ेगा.’’ विवाद में कांग्रेस भी कूदी वहीं बीजेपी के नेता राम कदम ने AIMIM पर आरोप लगाया कि अपनी राजनीति को बनाए रखने के लिए वो बेवजह वंदे मातरम को मुद्दा बना रहे हैं. राम कदम ने कहा, ‘’हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने वंदे मातरम कहते हुए फांसी पर चढ़ गए. इसे तो वो मुद्दा बना रहे हैं जिनकी राजनीति खत्म हो चुकी है.’’ वहीं कांग्रेस के नेता असलम शेख ने बीजेपी पर दोष मढ़ते हुए बड़ों मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए वंदे मातरम पर विवाद शुरू करने का आरोप लगाया. क्या है पूरा मामला दरअसल कुछ दिन पहले मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य किया था. हालांकि मद्रास हाईकोर्ट ने कहा था कि किसी को वंदे मातरम गाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता. मद्रास हाईकोर्ट ने हफ्ते में कम से कम एक दिन संस्थानों में वंदे मातरम गाने का सुझाव दिया था. मद्रास हाईकोर्ट के अनुसार वंदे मातरम नहीं गाने पर उसकी वजह बतानी होगी. इस फैसले के बाद बीजेपी विधायक राज पुरोहित ने कहा कि महाराष्ट्र में भी इसे लागू करने की मांग मुख्यमंत्री से की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget