एक्सप्लोरर

1 जनवरी से कॉन्टैक्टलेस कार्ड के जरिए 5000 रुपये तक का भुगतान कर सकेंगे, जानें क्या-क्या बदल जाएगा

कॉन्टैक्टलेस कार्ड से भुगतान को सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि भुगतान की इस प्रक्रिया में कॉन्टैक्टलेस एनएफसी कार्ड में कार्ड को कार्ड रीडर के पास रखकर पढ़ा जाता है.

नई दिल्ली: कोरोना काल में देश में डिजिटल भुगतान का चलन बढ़ा है. इसलिए इसे और बढ़ाव देने के मकसद से केंद्रीय बैंक ने अगले साल एक जनवरी से कॉन्टैक्टलेस कार्ड के जरिए भुगतान की सीमा बढ़ाकर 5,000 रुपये करने का फैसला लिया है. मतबल अब कॉन्टैक्टलेस कार्ड से एक जनवरी 2021 से आप 5,000 रुपये तक का भुगतान कर सकते हैं. कॉन्टैक्टलेस कार्ड से भुगतान को सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि भुगतान की इस प्रक्रिया में कॉन्टैक्टलेस एनएफसी कार्ड में कार्ड को कार्ड रीडर के पास रखकर पढ़ा जाता है.

रिजर्व बैंक के गनर्वर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में लिए गए फैसले की शुक्रवार को घोषणा की. इस दौरान उन्होंने कॉन्टैक्टलेस कार्ड से भुगतान की सीमा भी एक जनवरी से 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये करने का एलान किया. आरबीआई ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट कार्ड ट्रांजेक्शन से ग्राहकों की सहूलियत बढ़ी है और कोराना महामारी के मौजूदा हालात में खासतौर से यह भुगतान का सुरक्षित तरीका है.

आरबीआई गनर्वर ने एक जनवरी 2021 से कॉन्टैक्टलेस कार्ड से भुगतान की सीमा बढ़ाकर 5,000 रुपये करने के साथ-साथ आरटीजीएस सिस्टम की सुविधा भी जल्द 24 घंटे उपलब्ध कराने की बात कही.

1 जनवरी से पुराने वाहनों के लिए भी जरूरी हुआ फास्टैग केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर एक जनवरी 2021 से पुराने वाहनों के लिए फास्टैग होना जरूरी कर दिया. एक दिसंबर, 2017 से पहले बेचे गए एम और एन श्रेणी के चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग होना अनिवार्य कर दिया. इसके लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन किया गया. मंत्रालय ने इसे लेकर बीते छह नवंबर को अधिसूचना जारी कर दी.

केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के अनुसार, एक दिसंबर 2017 से नए चार पहिया वाहनों के सभी तरह के रजिस्ट्रेशन के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया था और वाहन विनिर्माता या उनके डीलर फास्टैग की आपूर्ति कर रहे हैं. साथ ही यह अनिवार्य किया गया था कि परिवहन वाहनों के लिए फास्टैग लगने के बाद ही फिटनेस प्रमाणपत्र का नवीनीकरण किया जाएगा. इसके अलावा राष्ट्रीय परमिट वाहनों के लिए भी एक अक्टूबर, 2019 से फास्टैग चिपकाना अनिवार्य है.

फॉर्म 51 में संशोधन के जरिए यह भी अनिवार्य कर दिया गया है कि एक नई थर्ड पार्टी बीमा लेते समय वैध फास्टैग का होना अनिवार्य है. इसमें फास्टैग आईडी का ब्यौरा शामिल होगा. यह एक अप्रैल, 2021 से प्रभाव में आने के साथ लागू होगा.

सभी बीमा कंपनियां देंगी 'सरल जीवन बीमा' पॉलिसी भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने जीवन बीमा कंपनियों को अगले साल एक जनवरी तक एक मानक सरल जीवन बीमा पॉलिसी पेश करने के निर्देश जारी किए हैं. इरडा ने कहा, "जो ग्राहक बताए गए विकल्प चुनने के लिए पर्याप्त समय और भाग-दौड़ में शामिल नहीं हो सकते हैं, उन्हें सही उत्पाद का चयन करना मुश्किल लगता है. ऐसे में सरल सुविधाएं और नियम और शर्तों के साथ व्यक्तिगत जीवन बीमा उत्पाद के बारे में जानकारी आवश्यक है."

इरडा ने अपने सर्कुलर में सभी लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों को इस साल 31 दिसंबर तक उसके साथ प्रोडक्ट फाइल करने को कहा है. इरडा ने कहा, "सभी जीवन बीमा कंपनियों को एक जनवरी 2021 से मानक जीवन बीमा उत्पाद पेश करना अनिवार्य होगा. उन्हें इसके लिए नया प्रीमियम लेनदेन की अनुमति होगी."

ये भी पढ़ें- बिना डेबिट कार्ड के भी आप निकाल सकते हैं ATM से पैसा, यहां जानिए पूरा प्रोसेस

RBI ने एचडीएफसी बैंक को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोका, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget