एक्सप्लोरर

RBI ने एचडीएफसी बैंक को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोका, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर

एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड जारी करने के मामले में अव्वल है और उसके इस साल सितंबर तक ग्राहकों की संख्या 1.49 करोड़ थी. वहीं डेबिट कार्ड मामले में उसके ग्राहकों की संख्या 3.38 करोड़ है.

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एचडीएफसी बैंक के खिलाफ अभूतपूर्व कदम उठाया है. शीर्ष बैंक ने एचडीएफसी बैंक की नई डिजिटल बैकिंग पहल और नया क्रेडिट कार्ड जारी करने पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है. एचडीएफसी के डेटा सेंटर में पिछले दो साल के दौरान बार-बार कामकाज प्रभावित होने के कारण यह आदेश दिया गया है.

रिजर्व बैंक का यह आदेश 2 दिसंबर को आया. इससे ठीक दो सप्ताह पहले निजी क्षेत्र के बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा था कि उसके इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और अन्य भुगतान समेत बैंक का पूरा डिजिटल कामकाज प्रभावित हुआ है. डिजिटल कामकाज प्रभावित होने से ग्राहकों को काफी असुविधा हुई.

सीईओ ने माफी मांगी

अक्टूबर में बागडोर संभालने के बाद अपनी सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहे एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ शशिधर जगदीशन ने ग्राहकों से उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने को लेकर माफी मांगी. जगदीशन के बयान को बैंक की वेबसाइट पर डाला गया था.

उल्लेखनीय है कि बैंक का नया मोबाइल एप्लीकेशन दिसंबर 2018 में शुरू होने के कुछ ही घंटों में ठप हो गया था. बैंक के अनुसार इसका कारण ‘डेटा ट्रैफिक’ में वृद्धि के कारण सर्वर का इसे नहीं संभाल पाना था. ठीक एक साल बाद, इसका ऑनलाइन चैनल उस समय ठप हो गया जब कर्मचारियों के वेतन आते हैं. दूसरी घटना के बाद आरबीआई ने कहा था कि वह तकनीकी खामियों को देख रहा है.

जगदीशन ने बयान में कहा कि दो बार डिजिटल चैनल के ठप होने के बाद बैंक ने आईटी ढांचागत सुविधा और प्रणाली को मजबूत करने के लिये बाहरी विशेषज्ञों की मदद ली. उन्होंने कहा कि बैंक यह सुनिश्चित करने के लिये युद्ध स्तर पर काम कर रहा है कि बिजली गुल जैसी स्थिति से लगने वाले झटके जैसा प्रभाव नहीं पड़े.

डेटा सेंटर में हुई बिजली गुल

एचडीएफसी बैंक ने कहा 21 दिसंबर को हुई ताजा घटना का कारण प्राथमिक डेटा सेंटर में बिजली का गुल होना था. एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक लिमिटेड को दो दिसंबर 2020 को एक आदेश जारी किया है, जो पिछले दो वर्षों में बैंक के इंटरनेट बैंकिंग/ मोबाइल बैंकिंग/ पेमेंट बैंकिंग में हुई परेशानियों के संबंध में है. इसमें हाल में 21 नवंबर 2020 को प्राथमिक डेटा सेंटर में बिजली गुल हो जाने के चलते बैंक की इंटरनेट बैंकिंग और भुगतान प्रणाली का बंद होना भी शामिल हैं.’’

आरबीआई ने दिया बैंक ये आदेश

निजी बैंक ने कहा कि आरबीआई ने आदेश में ‘‘बैंक को सलाह दी है कि वह अपने कार्यक्रम डिजिटल 2.0 और अन्य प्रस्तावित आईटी अनुप्रयोगों के तहत आगामी डिजिटल व्यापार विकास गतिविधियों और नए क्रेडिट कार्ड ग्राहकों की सोर्सिंग को रोक दे.’’ एचडीएफसी बैंक ने कहा कि इसके साथ ही बैंक के निदेशक मंडल से कहा गया है कि वे कमियों की जांच करें और जवाबदेही तय करें. सीईओ ने संकेत दिया कि आरबीआई के आदेश से ग्राहकों को बेहतर अनुभव के लिये तथा अगली पीढ़ी के मोबाइल एवं इंटरनेट बैंकिग जैसे बैंक की रणनीतिक डिजिटल पहल को लागू करने में देरी हो सकती है.

उन्होंने कहा, ‘‘हम चीजों को बेहतर बनाने और उसे चाक-चौबंद करने के लिये विशेषज्ञों और नियामक के साथ काम करेंगे. आंतरिक रूप से हम इसे खुद को और बेहतर बनाने तथा और मजबूत होकर उभरने के अवसर के रूप में देख रहे हैं.’’

पुराने ग्राहकों को नहीं होगी दिक्कत

बैंक क्रेडिट कार्ड जारी करने के मामले में अव्वल है और उसके इस साल सितंबर तक ग्राहकों की संख्या 1.49 करोड़ थी. वहीं डेबिट कार्ड मामले में उसके ग्राहकों की संख्या 3.38 करोड़ है. आम तौर पर आरबीआई खामियों के लिये संबंधित इकाई की कुछ गतिविधियों पर पाबंदियों लगाने के बजाए मौद्रिक जुर्माना लगाता है. लेकिन इस बार उसने कड़ा कदम उठाया है. इस बीच, एचडीएफसी बैंक के एक अधिकारी ने कहा कि उसके मौजूदा ग्राहक सेवाओं का उपयोग पहले की रह कर सकेंगे और आरबीआई के आदेश लागू होने तक मोबाइल बैंकिंग ऐप के लिए सुरक्षा से जुड़े अतिरिक्त एहतियात बरतने की अनुमति होगी.

RBI मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी आज करेगी डिसिजन अनाउंस, क्या-क्या घोषणाओं की हैं उम्मीदें

SBI की ऑनलाइन बैंकिंग में आई समस्या! ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर की ट्रांजेक्शन असफल होने की शिकायतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget