एक्सप्लोरर

Kantar Survey India: COVID 19 को लेकर 68 फीसदी लोग पेमेंट के लिए कर रहे हैं नेट बैंकिंग-कार्ड का इस्तेमाल, पढ़ें 15 बड़ी बातें

देशभर में कोरोना वायरस को लेकर संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. भारत में कोरोना की दस्तक के बाद से लोगों ने अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों में बदलाव भी किया है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 4789 हो गई है. इस वायरस की वजह से 124 लोगों की मौत हो चुकी है और 353 लोग इलाज के बाद रिकवर हो चुके हैं. इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में संपूर्ण लॉकडाउन जारी है जो 14 अप्रैल तक रहेगा. इस बीच कंतार सर्वे इंडिया (Kantar Survey India) ने कोविड-19 के इस मौजूदा माहौल में ग्राहकों के सेंटीमेंट्स (भावनाओं) को लेकर एक सर्वे किया है.

सर्वे की मुख्य बातें

  1. इस सर्वे में 57 फीसदी भारतीयों ने कहा कि कोविड-19 के हालात उन्हें बेहद चिंतित करते हैं.
  2. 45 फीसदी ने कहा कि वे रोज-रोज के व्यवधान के बारे में बहुत चिंतित हैं.
  3. 31 फीसदी ने बताया कि वे अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं.
  4. 47 फीसदी लोग आर्थिक रूप से तैयार रहने के बारे में ज्यादा चिंतित हैं.
  5. 51 फीसदी लोगों ने कहा कि वे कमी या अभाव की समस्या को लेकर चिंतित हैं.
  6. वहीं 52 फीसदी लोगों ने कहा कि वो इस वायरस की स्थित का हल निकलने के बाद कुछ समय के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल बिल्कुल बंद कर देंगे.
  7. सर्वे में 32 फीसदी ने कहा कि वे अपने प्राइवेट गाड़ियों का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे.
  8. 28 फीसदी लोगों ने पिछले महीने की तुलना में दुकान के साथ-साथ ऑनलाइन शॉपिंग कम कर दिया है.
  9. 26 फीसदी लोगों ने पिछले 20 दिनों में पहली बार ऑनलाइन दवाइयां खरीदी हैं.
  10. बाहर से खाना ऑर्डर करने में कमी आई है. 63 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने बाहर से खाने का ऑर्डर देना बंद कर दिया है.
  11. सर्वे में 67 फीसदी लोगों ने दावा किया कि उन्होंने साबुन, हैंडवॉश, हैंथ सैनिटाइजर और टॉयलेट क्लीनर इत्यादी चीजों की ज्यादा खरीददारी शुरू कर दी है.
  12. 77 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें अपनी छुट्टियों के प्लान को रद्द कर दिया है.
  13. 64 फीसदो लोगों ने कहा कि उन्होंने गाड़ी खरीदने के फैसले को टाल दिया है.
  14. 68 फीसदी लोग अब कार्ड, नेट बैंकिंग से भुगतान करना पसंद करते हैं. उन्होंने कैश और सिक्के का इस्तेमाल बंद कर दिया है.
  15. ब्रांड पर विश्वास अभी तक अपने उच्च स्तर पर है. 59 फीसदी लोगों ने कहा हमेशा की तरह एक ही ब्रांड का इस्तेमाल जारी रखेंगे.
(नोट- इस सर्वे में भारत के 19 शहर और 15 राज्यों को कवर किया गया है. इसमें दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद और पुणे जैसे शहर को कवर किया गया है. 2500 लोगों से बात की गई है.)
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
Explained: क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?
क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?
असम, बंगाल, बिहार में गिरफ्तारियां, CJP की चेतावनी- 'रिहा करें नहीं तो...'
असम, बंगाल, बिहार में गिरफ्तारियां, CJP की चेतावनी- 'रिहा करें नहीं तो...'

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget