एक्सप्लोरर

Jagannath Rath Yatra 2021: 12 जुलाई से रथ यात्रा, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के रथ बनाने में जुटे कारीगर

ओडिशा के प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी में हर साल आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के रथों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इस बार बिना भक्तों की यह रथ यात्रा आयोजित होगी. 

Jagannath Puri Rath Yatra 2021: इस बार ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत 12 जुलाई से हो रही है. इसके लिए भगवान विष्णु के अवतार भगवान जगन्नाथ उनके भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के रथों को बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक रथों का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक जगन्नाथ की प्रसिद्ध रथ यात्रा का शुभारंभ 12 जुलाई से होगा जबकि श्रीमंदिर के प्रांगन में 24 जून को स्नान पूर्णिमा का आयोजन किया जाएगा. इस बार COVID19 के कारण भक्तजनों की उपस्थिति नहीं रहेंगी. मंदिर के पुजारी एवं कर्मचारी ही सारे धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे. 

चार बार RT-PCR जांच होगी
रिपोर्ट के मुताबिक इस वार्षिक रथयात्रा में शामिल होने वाले पुजारियों, पुलिस कर्मियों और सरकारी अधिकारियों को कम से कम चार बार आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना होगा. यह फैसला कोविड-19 संक्रमण के खतरे को न्यूनतम करने के प्रयास के तहत किया गया है. पुरी के एक अधिकारी ने बताया कि श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के अध्यक्ष डॉ.कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में पुरी में हुई बैठक में सभी हितधारक इस फैसले पर सहमत हुए कि लगातार जांच से 12 जुलाई को होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की तैयारी में लगे सभी व्यक्तियों की की सुरक्षा सुनिश्चित होगी. यह तैयारियां और अनुष्ठान करीब एक महीने तक चलते हैं.

भक्तों की उपस्थिति नहीं 
पंचांग के मुताबिक साल 2021 में जगन्नाथ पूरी रथ यात्रा 12 जुलाई से शुरू होगी तथा 20 जुलाई को खत्म होगी. संयोग से 20 जुलाई को देवशयनी एकादशी भी है. इस यात्रा के पहले दिन भगवान जगन्नाथ प्रसिद्ध गुंडिचा माता के मंदिर में जाते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल जगन्नाथ पूरी रथ यात्रा आषाढ़ के महीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकाली जाती है.यह रथयात्रा 10 दिनों तक चलती है. इस रथ यात्रा का आयोजन उड़ीसा के जगन्नाथ मंदिर से होता है. इसमें बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं. परंतु इस बार भी कोरोना महामारी के चलते इस रथ यात्रा में भक्त शामिल नहीं हो सकेगें.

किनका रथ कहां चलता है
भगवान विष्णु के अवतार भगवान जगन्नाथ उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है. इस रथ यात्रा में सबसे आगे बलभद्र का रथ उसके बाद देवी सुभद्रा का रथ और सबसे अंत में भगवान जगन्नाथ का रथ चलता है. बलभद्र के रथ को तालध्वज कहा जाता है जबकि देवी सुभद्रा के रथ को दर्पदलन या पद्म रथ कहते हैं. सबसे अंत में चलने वाले भगवान जगन्नाथ के रथ को नंदी घोष कहते हैं.

रथ यात्रा का महत्त्व
यह हिंदुओं के चार धामों में से एक है. इस मंदिर की स्थापना करीब 800 साल पहले हुई थी. इस मंदिर में भगवान जगन्नाथ उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा मूर्तियाँ हैं. इनके दर्शन से भक्त की मनोकामनाएं पूरी होती है. धार्मिक मान्यता है कि इस रथ यात्रा के दर्शन मात्र से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है.

ये भी पढ़ें-

Delta Variant: पहली बार पूर्वोत्तर के दो राज्यों मणिपुर और मिजोरम में मिले खतरनाक डेल्टा वेरिएंट के मामले 

Railway News: कोरोना की दूसरी लहर थमने के संकेतों के बीच बदली तस्वीर, बढ़ी पैसेंजर बुकिंग- घटी ऑक्सीजन ढुलाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget