एक्सप्लोरर

Railway News: कोरोना की दूसरी लहर थमने के संकेतों के बीच बदली तस्वीर, बढ़ी पैसेंजर बुकिंग- घटी ऑक्सीजन ढुलाई

कोरोना की रफ्तार थमने के बाद एक तरफ ट्रेनों से ऑक्सीजन की सप्लाई बहुत कम हुई है तो दूसरी ओर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है. यात्रियों की मांग पर रेलवे ने लंबी दूरी के कई ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है. इन ट्रेनों में प्रवासी मजदूरों की संख्या सबसे ज्यादा होती है.

देश में कोरोना की दूसरी लहर थमने के साथ ही रेलवे के डाटा में भी भारी अंतर आया है. दूसरी लहर के तेज होते ही देश के हर कोने में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं. दूसरी ओर यात्री ट्रेनों की संख्या में भारी कमी आ गई थी. लोग लंबी दूरी की यात्रा करने से परहेज करने लगे थे. दो महीनों बाद अब हालात एकदम उल्ट हैं. एक तरफ ट्रेनों से ऑक्सीजन की सप्लाई बहुत कम हुई है तो दूसरी ओर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है. यात्रियों की मांग पर रेलवे ने लंबी दूरी के कई ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है. कोविड संक्रमण की रफ्तार थमने के साथ ही देश के कई राज्यों में लॉकडाउन खत्म हो चुका है और वहां धीरे-धीरे कारोबार को खोला जा रहा है. इससे ट्रेनों में लोगों का आना-जाना बढ़ गया है.

400 टन पर आया ऑक्सीजन की आपूर्ति का आंकड़ा
रेलवे के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ पिछले एक सप्ताह के अंदर 32 लाख पैसेंजरों ने ट्रेनों से लंबी दूरी की यात्रा की है. आमतौर पर इनमें सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर शामिल थे क्योंकि इन लोगों की आवाजाही उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से हुई है. इसके साथ  ही पिछले 10 दिनों में मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई भी बहुत कम हो गई है. 10 दिनों से रेलवे 400 टन ऑक्सीजन को रोजना ढो रही है जबकि इससे पहले 600 टन ऑक्सीजन को रोजाना ढोया जाता था. शुक्रवार को तो रेलवे ने सिर्फ 150 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की. रेलवे ने एक दिन में सबसे ज्यादा 26 मई को 1194 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की थी. शनिवार को रेलवे ने 264 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की इनमें सिर्फ तमिलनाडु में 184 टन और बाकी कर्नाटक में उतरा. 

अगले 10 दिनों के लिए 29 लाख पैसेंजरों के टिकट बुक
रेलवे मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ऑक्सीजन भेजने का ग्राफ बहुत कम हुआ है. यह अच्छा संकेत है. जब देश को जरूरत थी, रेलवे ने उचित समय पर राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की. अब इसकी मांग कम हो गई. यह अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि ज्यादातर राज्यों में ऑक्सीजन की मांग पूरी हो गई है और वहां ऑक्सीजन का अच्छा स्टॉक हो गया है. ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन हटने के बाद कामकाज सुचारू रूप से चलने लगा है. इसलिए रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे बढ़ा दिया है. प्रवक्ता ने बताया पिछले एक सप्ताह में 32.56 लाख लोगों ने लबी दूरी की ट्रेनों में सफर किया. इनमें से ज्यादातर लोग बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के यात्री थे.  अगले 10 दिनों में करीब 29 लाख पैसेंजरों ने लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट बुक कराया है. इनमें भी ज्यादातर दिल्ली, मुंबई, पुणे, सूरत, अहमदाबाद, चेन्नई के लिए बुकिंग है. 

ये भी पढ़ें- 

फारूक अब्दुल्लाह और महबूबा मुफ्ती समेत J&K के 14 नेताओं को दिल्ली में PM के साथ बैठक के लिए आमंत्रित किया गया

UP Corona: यूपी में कल से खुलेंगे मॉल, रेस्टोरेंट और पार्क, एक्टिव केस 500 के पार होने पर लगेगा कोरोना कर्फ्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget