एक्सप्लोरर

Constitution Day 2022: पीएम मोदी बोले- संविधान हमारे लिए एक जश्न होना चाहिए, जानिए अमित शाह से लेकर सीएम योगी ने क्या कहा?

Indian Constitution: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की प्राणशक्ति है, जो हर नागरिक को समान अधिकार देता है.

Indian Constitution Day 2022: भारतीय संविधान के इतिहास में 26 नवंबर 1949 दिन बहुत खास है. देश में आज ही के दिन संविधान को अपनाया गया और फिर 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था. भारत सरकार (Indian Government) ने बाबासाहेब अम्बेडकर के योगदान का सम्मान करने और संविधान के महत्व का प्रचार करने के लिए 2015 से इस दिन को संविधान दिवस (Constitution Day) के रूप में मनाना शुरू किया था. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक वीडियो जारी कर कहा कि आज संविधान दिवस पर हम उन महान लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने हमें हमारा संविधान दिया और हम हमारे राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संविधान अनेक धाराओं का संग्रह नहीं है. हमारा संविधान भारत की महान परंपरा, अखंड धारा, उस धारा की आधुनिक अभिव्यक्ति है. संविधान हमारे लिए एक जश्न होना चाहिए, संविधान के प्रति हमारा आदर-सत्कार पीढ़ियों तक चलता रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें संविधान दिवस इसलिए भी मनाना चाहिए कि हम जो कुछ भी कर रहे हैं वो संविधान के प्रकाश में सही है कि गलत है. हर साल संविधान दिवस मनाकर हमको मूल्यांकन करना चाहिए.

अमित शाह ने संविधान को बताया लोकतंत्र की प्राणशक्ति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी इस अवसर पर कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की प्राणशक्ति है, जो न सिर्फ हर नागरिक को समान अधिकार देता है बल्कि उन अधिकारों की रक्षा कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर भी देता है. उन्होंने कहा कि संविधान को बनाने में अपना योगदान देने वाले सभी महानुभावों को वह नमन करते हैं और देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हैं.

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने यह कहा

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने भी संविधान दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि संविधान हमारा मार्गदर्शक है, सुनहरे भविष्य का आधार है. उन्होंने कहा कि यह 130 करोड़ नागरिकों की आशाएं-अपेक्षाएं पूरी करने का माध्यम है, संविधान आदर्श मूल्यों को प्रोत्साहित कर न्याय, स्वतंत्रता, समानता सुनिश्चित करता है, हम संविधान को नमन करते हैं. 

गडकरी और नड्डा ने क्या कहा?

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है. उन्होंने संविधान दिवस के अवसर पर देश को प्रगतिशील संविधान देने वाले बाबासाहेब आंबेडकर समेत सभी देशभक्तों को नमन करते हुए संविधान दिवस और राष्ट्रीय कानून दिवस की शुभकामनाएं दीं. उनके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी संविधान दिवस पर देशवासियों को शुभकानाएं दीं. नड्डा ने कहा कि संविधान दिवस भारत के लोकतंत्र की एकता, अखंडता और प्रगतिशीलता का आधार ग्रंथ हमारे संविधान को समर्पित है. अमृतकाल में आज हमारा देश 'पंच प्रण' को आत्मसात करने के संकल्प के साथ 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की दिशा में तेजी से अग्रसर है.

योगी और राजनाथ ने संविधान निर्माताओं ऐसे किया याद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संविधान दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. सीएम योगी ने कहा कि उन सभी महान विभूतियों को नमन, जिन्होंने समता, बंधुत्व और अंत्योदय की भावना से दीप्त सर्वसमावेशी संविधान के निर्माण में अपना योगदान दिया. इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान ने देश की उन्नति और समृद्धि का जो मार्ग प्रशस्त किया है, उसका अनुसरण करते हुए भारत को समर्थ, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर भारतवासी को प्रयास करने की जरूरत है. आज का दिन हमें उसी संकल्प की याद दिलाता है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Measles Outbreak: खसरे की जद में कई राज्य, मुंबई में सबसे ज्यादा केस, डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget