एक्सप्लोरर

Kiran Patel Row: PMO का अधिकारी बता सरकारी सुविधा लेने वाले ठग किरण पटेल के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने क्या कुछ कहा?

Kiran Bhai Patel: एडीजीपी विजय कुमार ने कहा, इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस गुजरात पुलिस की भी मदद ले रही है. फिलहाल किरण पटेल न्यायिक हिरासत में है.

Kiran Bhai Patel News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को कहा कि खुद को पीएमओ का अधिकारी बताने वाले ठग को सुविधाएं और सुरक्षा मुहैया कराने में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. गुजरात के किरण पटेल को पुलिस ने श्रीनगर के एक फाइव स्टार होटल से प्रधान मंत्री कार्यालय में 'अतिरिक्त सचिव' के रूप में बताकर मेहमाननवाजी और सुरक्षा कवर लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

ठग किरण पटेल के खिलाफ गुजरात में ही तीन मामले दर्ज हैं. कश्मीर के एडिशनल पुलिस महानिदेशक (ADGP) विजय कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

ठग को रंगे हाथ पकड़ा गया

विजय कुमार ने कहा, "जब श्रीनगर पुलिस को 2 मार्च को सूचना मिली, तो होटल पर छापा मार कर उस व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया. उसके पास से फर्जी विजिटिंग कार्ड जब्त किए गए हैं और उसी दिन केस दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया." एडिशनल पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि "किरण पटेल 14 दिनों के पुलिस रिमांड में है. उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है और जांच की जा रही है."

गुजरात पुलिस की भी मदद ले रहे हैं- JK पुलिस

विजय कुमार ने कहा कि इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस गुजरात पुलिस की भी मदद ले रही है. कुमार ने कहा, "किरण पटेल अब न्यायिक हिरासत में है. जांच पेशेवर तरीके से की जा रही है. हम गुजरात पुलिस से भी मदद ले रहे हैं. किसी को बख्शा नहीं जाएगा."

पुलिस को ऐसा नहीं करना चाहिए था

यह पूछे जाने पर कि मौखिक आदेश पर उस व्यक्ति को सुरक्षा कैसे प्रदान की गई जबकि गृह मंत्रालय के निर्देश इसके विपरीत थे, एडीजीपी ने कहा कि पुलिस इस चूक की जांच कर रही है. एडीजीपी विजय कुमार ने कहा, "मानक संचालन प्रक्रियाएं पहले से ही मौजूद हैं और निर्देश नियमित रूप से दिए जाते हैं. लेकिन पुलिस को मौखिक निर्देश पर सुरक्षा प्रदान नहीं करनी चाहिए. हम ऐसा नहीं करते हैं. हम वर्तमान मामले में चूक की जांच कर रहे हैं और इसमें शामिल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी."  

पुलिस अधिकारी ने, हालांकि, इस मामले को खुफिया विफलता का नतीजा बताने से इनकार कर दिया. कुमार ने कहा, "फील्ड ऑफिसर के स्तर पर लापरवाही हुई है और कार्रवाई की जाएगी."

यह भी पढ़ें: Amritpal Singh Arrest Operation Live: अमृतपाल सिंह के 7 साथियों को 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया, 21 और समर्थक हिरासत में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल की टेंशन होगी खत्म! भारत संग बड़ी डील करने आईं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, जानें क्या कहा?
पेट्रोल-डीजल की टेंशन होगी खत्म! भारत संग बड़ी डील करने आईं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, जानें क्या कहा?
शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
Delhi Weather: दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
'ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे...', टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
'ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे...', टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Embed widget