एक्सप्लोरर

Congress Meeting: कर्नल सोफिया कुरैशी के अपमान पर कांग्रेस CWC में क्या हुआ? सीजफायर पर केंद्र से मांगा जवाब

दिल्ली में हुई कांग्रेस कार्य समिति बैठक में पहलगाम आतंकी हमले को खुफिया विफलता करार देते हुए सरकार की कड़ी आलोचना की गई,

Congress Meeting: कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की आज दिल्ली में बैठक हुई. इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला गया. समिति ने इस घटना को गंभीर खुफिया विफलता करार देते हुए शहीद सैनिकों और मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि जब क्षेत्र में तनाव और खतरे पहले से पता थे तो इतनी बड़ी आतंकी घुसपैठ कैसे मुमकिन हुई? पार्टी ने मांग की कि जवाबदेही तय की जाए और हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए.

पार्टी ने सरकार से यह भी पूछा कि पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई अचानक क्यों रोकी गई वो भी बिना किसी स्पष्टीकरण के. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान, जिसमें उन्होंने व्यापारिक दबाव के जरिए युद्धविराम का दावा किया है उस पर भारत सरकार की चुप्पी को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाये है.

कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी
इस बैठक में कांग्रेस ने भाजपा नेता और मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री विजय शाह की तरफ से महिला सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है और उनकी तत्काल बर्खास्तगी की मांग भी उठाई.  कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पास हुआ कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और संसद का विशेष सत्र भी बुलाया जाए.

प्रस्ताव में कहा गया कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति नहीं, पारदर्शिता और एकता चाहिए. देश को जवाब चाहिए, बहाने नहीं. ये पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस ने सीजफायर के बाद केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक ट्वीट करते हुए बीजेपी पर तंज कसा. उन्होंने BSF जवान पूर्णम कुमार के वतन वापसी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैग कर दिया था. हालांकि, कल ही BSF जवान को सकुल पाकिस्तान से वापस भारत भेज दिया गया था.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget