एक्सप्लोरर

Women Reservation Bill: 'कोटे में मिले कोटा...', महिला आरक्षण पर चर्चा के दौरान सोनिया गांधी की मांग, जातिगत जनगणना की भी डिमांड

Sonia Gandhi on Women Reservation Bill: सोनिया गांधी ने संसद में कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती है. वह चाहती है कि इस बिल को जल्द से जल्द कानून बनाया जाए.

Women Reservation Bill in Parliament: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को संसद में महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए कहा कि उनकी पार्टी इसका समर्थन करती है. लेकिन उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी समुदाय के आने वाली महिलाओं के लिए भी आरक्षण की मांग की है. इस पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर आपको आरक्षण देना था, तो फिर निकाय और पंचायत चुनाव में भी दिया होता. 

दरअसल, महिला आरक्षण बिल के जरिए महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने की बात है. इस आरक्षण को रोटेशनल आधार पर दिया जाएगा. हालांकि, सोनिया गांधी का कहना है कि इस 33 फीसदी में भी एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय महिलाओं को आरक्षण देना चाहिए. उनकी इसी मांग पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने जवाब दिया है. आइए जानते हैं सोनिया गांधी और निशिकांत दुबे ने क्या-क्या कहा है. 

सोनिया गांधी ने क्या कहा? 

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि ये मेरे जीवन का सबसे भावुक पल है. स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व तय करने के लिए पहली बार संवैधानिक संशोधन मेरे जीवन साथी राजीव गांधी के जरिए लाया गया था. हालांकि, ये राज्यसभा में 7 वोटों से गिर गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पीएम पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व में इस बिल को राज्यसभा में पास करवाया. इसकी वजह से 15 लाख महिलाएं स्थानीय स्तर पर चुनकर आईं. राजीव गांधी का सपना पूरी तरह से पूरा नहीं हुआ था. इस बिल के पेश होने के साथ उनका सपना पूरा होगा. 

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस इस बिल का समर्थन करती है. इस बिल के पारित होने से हमें खुशी है. मगर चिंता ये है कि भारतीय महिलाओं ने 13 साल तक इंतजार किया है. अब उन्हें राजनीतिक जिम्मेदारियों के लिए कुछ और साल इंतजार करने को कहा जा रहा है. मैं पूछना चाहती हूं कि अभी उन्हें कितने साल इंतजार करना होगा? क्या भारतीय महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार अच्छा है. 

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि उनकी पार्टी मांग करती है कि इस बिल को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए. बिल को लागू करने में देरी महिलाओं के लिए अच्छी बात नहीं है. लेकिन बिल को लागू करने से पहले जातीय जनगणना भी करवाई जाए, ताकि एससी, एसटी और ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था हो सके. 

बीजेपी ने क्या जवाब दिया? 

सोनिया की जातीय जनगणना और फिर महिला आरक्षण बिल में एससी, एसटी और ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था वाली बात पर बीजेपी की तरफ से जवाब भी आ गया. संसद में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर आपको ओबीसी आरक्षण देना ही था, तो फिर आपने निकाय और पंचायत चुनाव में आरक्षण क्यों नहीं दिया. संविधान के आर्टिकल में भी कहीं ओबीसी की बात नहीं की गई है. 

उन्होंने कहा कि इन लोगों की सोच है कि संसद में परकटी महिलाओं को एंट्री नहीं मिलनी चाहिए. कांग्रेस ने खुद ही इस बिल को कई सालों तक लटकाए रखा है. इस बिल को कांग्रेस लेकर नहीं आई है, बल्कि इसे बीजेपी लेकर आई है. ये बिल बीजेपी और पीएम मोदी का है. गोल करने वाले को ही श्रेय दिया जाता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लॉलीपोप बनाकर इस बिल को घुमाया है. 

यह भी पढ़ें: 'आप बिल को लॉलीपॉप बनाकर घुमाते रहे, ये आपका नहीं, BJP और पीएम का', सोनिया के भाषण पर निशिकांत दुबे का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 

Embed widget