एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने कहा- इजरायल-हमास में शत्रुता खत्म कराने के लिए सक्रियता से काम करे भारत

आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इजरायल और हमास के बीच शत्रुता के तत्काल खात्मे का आग्रह करती है और शांति बहाली के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के तत्काल हस्तक्षेप का आह्वान करती है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि भारत को इजरायल और हमास के बीच शत्रुता समाप्त कराने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हस्तक्षेप से शांति बहाल कराने की दिशा में सक्रियता से काम करना चाहिए. वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने यह भी कहा कि ईद के पवित्र त्योहर के अवसर पर भड़की हिंसा दुखद है और विश्व के लिए गंभीर चिंता का विषय है.

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस इजरायल और हमास के बीच शत्रुता के तत्काल खात्मे का आग्रह करती है और शांति बहाली के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के तत्काल हस्तक्षेप का आह्वान करती है. मुद्दा नैतिक और मानवीय-दोनों पहलुओं से जुड़ा है. यूएनएससी का सदस्य होने के नाते भारत को इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए सक्रियता से काम करना चाहिए.'

जीवन जीने का अधिकार

शर्मा ने कहा कि फलस्तीन के लोगों को एक सुरक्षित माहौल में गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार है. यह, समान रूप से इजरायल के सभी लोगों का भी अधिकार है. उन्होंने कहा कि अल अस्का मस्जिद में बिना किसी प्रतिबंध के इबादत करने के फलस्तीनी लोगों के अधिकार का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए और इसका उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए.

शर्मा ने एक बयान में कहा कि यरूशलम में हुईं योजनाबद्ध घटनाएं घृणित हैं और इनकी वजह से तनाव और हिंसा भड़की. कांग्रेस ने कहा कि संघर्ष के भड़कने, गाजा पर हवाई हमलों और हमास के जरिए किए गए रॉकेट हमलों से निर्दोष लोगों की जान गई है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की और अनेक आम नागरिक घायल भी हुए हैं. पार्टी ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को हुए भारी नुकसान से कठिनाइयां और बाधाएं उत्पन्न हुई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget