एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने धरने को बताया ड्रामा, समर्थन देने वालों से कहा- सेक्युलर नहीं अवसरवादी हैं केजरीवाल

दिल्ली में आठ दिन से एलजी हाउस में जारी केजरीवाल और उनक मंत्रियों का धरना जल्द खत्म हो सकता है. अरविंद केजरीवाल की अपील का आईएएस एसोसिएशन ने स्वागत किया है.

नई दिल्ली: दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मंत्री मंजल के साथियों के साथ एलजी हाउस में धरने पर बैठे हैं. कल आम आदमी पार्टी ने मंडी हाउस से संसद मार्ग तक मार्च भी निकाला, जिसमें सीपीएम ने भी उसका साथ दिया. इससे पहले चार राज्यों के सीएम ममता बनर्जी, कुमारस्वामी, चंद्रबाबू नायडू और पिनराई विजयन भी केजरीवाल के समर्थन में पीएम मोदी से मिल चुके हैं.

इस बीच दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेताओं ने प्रस्ताव पास कर विपक्षी दलों के नेताओं से केजरीवाल का समर्थन ना करने की अपील की है. कांग्रेस का कहना है कि केजरीवाल का धरना ड्रामा है और केजरीवाल सेक्युलर नहीं बल्कि अवरवादी हैं. कांग्रेस ने दिल्ली के वर्तमान संकट के लिए आम आदमी पर्टी और बीजेपी दोनों को जिम्मेदार बताया है. कांग्रेस का मानना है कि अपनी नाकामी से ध्यान भटकाने के लिए केजरीवाल ने मुख्य सचिव की पिटाई से लेकर धरने तक की पूरी पठकथा रची है.

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, ''हमने पांच पेज का प्रस्ताव पास किया है. जो चार राज्यों के मुख्यमंत्री समर्थन में आए थे उनसे भी हमारा यही कहना है कि केजरीवाल सेक्युलर नहीं अवसरवादी हैं, दोनों में बहुत बड़ा फर्क होता है. हमने इस प्रस्ताव में 10-12 उदाहरण देकर बताया है कि कि केजरीवाल ने कैसे बीजेपी की मदद की है.''

राहुल गांधी का ट्वीट-केजरीवाल और बीजेपी दोनों धरने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दिल्ली के दंगल में कूद पड़े हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट कर रहा है कि दिल्ली में केजरीवाल और बीजेपी दोनों धरने पर हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''दिल्ली के मुख्यमंत्री एलजी ऑफिस में धरना दे रहे हैं. बीजेपी सीएम आवास पर धरना दे रही है. दिल्ली के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. अव्यवस्था को खत्म करने के बजाए प्रधानमंत्री ने अराजकता पर आंखें मूंद ली हैं. दिल्ली की जनता इस ड्रामे की शिकार बन रही है.''

राहुल गांधी के ट्वीट का AAP ने दिया जवाब- माकन की ना सुनें राहुल गांधी के ट्वीट पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा कि अजय माकन की ना सुनें. सोरभ भारद्वाज ने लिखा, ''राहुल जी, अजय माकन को सुनने के बजाए आप पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री से बात करें. हमने आपकी अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और कर्नाटक में मदद की लेकिन आपके नेता बहुत तुच्छ हैं. राष्ट्रीय दलों के पास लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए वैश्विक दृष्टि होनी चाहिए.''

जल्द खत्म हो सकता है दिल्ली का सियासी दंगल दिल्ली में आठ दिन से एलजी हाउस में जारी केजरीवाल और उनक मंत्रियों का धरना जल्द खत्म हो सकता है. अरविंद केजरीवाल की अपील का आईएएस एसोसिएशन ने स्वागत किया है. एसोसिएशन ने कहा कि हम हमेशा से ही काम कर रहे हैं, सीएम की अपील के बाद उन उनसे बातचीत करने को तैयार हैं. वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम सिसोदिया ने भी अधिकारियों से बात करने पर सहमति जताई है, हालांकि सिसोदिया ने कहा है कि बातचीत एलजी की मौजूदगी में ही हो.

दिल्ली का दंगल: IAS एसोसिएशन बातचीत के लिए तैयार, सिसोदिया बोले- LG की मौजूदगी में हो बैठक

केजरीवाल को मिला बीजेपी की दो सहयोगियों JDU और शिवसेना का साथ, कहा- गलत हो रहा है

केजरीवाल के धरने पर HC की सख्त टिप्पणी, पूछा- LG कार्यालय में धरना देने की अनुमति किसने दी?

मोदी से बोले केजरीवाल- ‘सर हड़ताल खत्म कराइए’, IAS अधिकारियों को दिया सुरक्षा का भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget