एक्सप्लोरर

Congress Sachin Pilot: 'नीयत में खोट...', जनगणना के नोटिफिकेशन पर भड़के सचिन पायलट, कह दी इतनी बड़ी बात

जनगणना पर मोदी सरकार के ऐलान के बावजूद कांग्रेस हमलावर है. इस पर सचिन पायलट ने नोटिफिकेशन को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

Sachin Piolet: मोदी सरकार की तरफ से जनगणना और उसमें जाति गिनती शामिल करने के एलान के बावजूद इस मुद्दे पर कांग्रेस के आक्रामक तेवर बरक़रार हैं. जनगणना को लेकर सोमवार जारी हुए नोटिफिकेशन को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि इसमें जाति गणना का जिक्र क्यों नहीं है? कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत में खोट है. वहीं बीजेपी ने इसे कांग्रेस का दृष्टिदोष करार दे दिया. इसको लेकर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत में खोट है. 

पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि लंबे समय से राहुल गांधी ने जाति जनगणना की मांग की थी. पहले बीजेपी और ख़ुद पीएम ने जाति जनगणना की मांग को ठुकराते हुए ऐसे लोगों को अर्बन नक्सल करार दिया, लेकिन राहुल गांधी की लगातार मांग के बाद दबाव में आकर सरकार ने अचानक जाति जनगणना की माग को माना. औपचारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया गया है इसमें सरकार की नीयत उजागर होती है क्यूंकि उनमें जाति जनगणना का जिक्र नहीं है. पायलट ने कहा कि जनगणना में आठ से दस हज़ार करोड़ रुपए खर्च होंगे, लेकिन सरकार ने बजट में केवल 5 सौ 70 करोड़ रुपए ही आवंटित किए हैं.

तेलंगाना की कांग्रेस सरकार का सर्वे
सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस महज लोगों की जाति नहीं जानना चाहती बल्कि विभिन्न जातियों की सामाजिक–आर्थिक स्थिति की जानकारी सामने लाना चाहती है ताकि उन आंकड़ों से पिछड़ों को मुख्यधारा में लाने के लिए नीतियां बनाई जा सकें. पायलट ने दावा किया कि तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने इस तरह का विस्तृत सर्वे कराया है, जिस मॉडल का पालन केंद्र सरकार को भी करना चाहिए.

जाति जनगणना को लेकर केंद्र सरकार की मंशा
पायलट ने आरोप लगाया कि जाति जनगणना को लेकर केंद्र सरकार की मंशा ठीक नहीं है. पर्याप्त बजट आवंटन नहीं किया गया, नोटिफिकेशन में ख़ामी है और लंबी समय सीमा बांध दी गई है. सरकार ने दबाव में आकर जाति जनगणना का एलान तो कर दिया लेकिन नीयत में खोट है.

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का बयान
नोटिफिकेशन को लेकर कांग्रेस ने जो सवाल उठाए हैं उन्हें बेबुनियाद बताते हुए सरकार ने स्पष्ट किया था कि अगले साल से शुरू होने वाली जनगणना की प्रक्रिया में जाति को भी शामिल किया जाएगा. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दृष्टिदोष के कारण कांग्रेस को जाति जनगणना नहीं दिख रही है.

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
सुप्रीम कोर्ट ने आखिर क्यों कहा? 'ऐसे तो हमारी पत्नी भी पॉकेट मनी मांगने लगेंगी'
सुप्रीम कोर्ट ने आखिर क्यों कहा? 'ऐसे तो हमारी पत्नी भी पॉकेट मनी मांगने लगेंगी'
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत की 'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Spider Removal Tips: बार-बार बन जाते हैं मकड़ी के जाले? तुरंत अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
बार-बार बन जाते हैं मकड़ी के जाले? तुरंत अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
Embed widget