एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने शादी के सवाल पर कहा, 'मैंने पार्टी से विवाह किया है'

आज कांग्रेस के कार्यक्रमों में शिरकत करने हैदराबाद पहुंचे राहुल गांधी से जब शादी की योजना के बारे में पूछा गया तो राहुल ने कहा, ''उन्होंने पार्टी से विवाह किया है.''

हैदराबाद: 48 वर्षीय राहुल गांधी शादी कब करेंगे? ये सवाल समय-समय पर उनके चाहने वाले उठाते रहे हैं. इस बीच उन्होंने शादी को लेकर दिलचस्प जवाब दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि उन्होंने पार्टी से विवाह किया है. राहुल गांधी की शादी को लेकर इसी साल मई में अफवाह उड़ी थी कि उनकी शादी उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह से होने वाली है. तब अदिति सिंह ने खुद सामने आकर सफाई दी थी.

उन्होंने कहा था, ''पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर जो अफवाह फैलाई जा रही है उससे हैरान हूं. राहुल जी न सिर्फ हमारी पार्टी के अध्यक्ष हैं बल्कि मेरे बड़े भाई जैसे हैं. मैं उनका बेहद सम्मान करती हूं. आप सब से निवेदन है कि शादी से संबंधित किसी अफवाह पर ध्यान न दें.'' इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में राहुल गांधी ने शादी को लेकर मुस्कुराते हुए जवाब दिया था. उन्होंने तब कहा था, ''मैं किस्मत में यकीन रखता हूं, जब होगी तब होगी.''

आज पार्टी के कार्यक्रमों में शिरकत करने हैदराबाद पहुंचे राहुल गांधी से जब शादी की योजना के बारे में पूछा गया तो राहुल ने कहा, ''उन्होंने पार्टी से विवाह किया है.''

संपादकों के साथ बैठक में राहुल ने कहा, ''नरेंद्र मोदी 2019 में प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे." उन्होंने पूर्वानुमान लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 230 सीटें तक नहीं जीत पाएगी जिसके कारण मोदी के दोबारा से प्रधानमंत्री बनने का सवाल ही पैदा नहीं होता. बीजेपी नेतृत्व उत्तर प्रदेश और बिहार में गैर बीजेपी दलों के साथ गठबंधन नहीं करने की प्रारंभिक रूप से बात जाहिर कर चुका है.

मोदी को चुनौती के बाद बोली BJP- प्रधानमंत्री के साथ बहस करने के लायक नहीं हैं राहुल

कांग्रेस और अन्य गैर बीजेपी दलों के बहुमत पाने की स्थिति में प्रधानमंत्री कौन होगा के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष कन्नी काटते हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि वह इस पर कार्य कर करेंगे. राहुल ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाइयां समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन के लिए मुक्त हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि तेलंगाना में कांग्रेस सत्ता पर काबिज होगी.

आंध्र प्रदेश के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि पार्टी यहां अपनी स्थिति में सुधार कर रही है. 2014 में यहां कांग्रेस को खाली हाथ रहना पड़ा था. उन्होंने देश में बढ़ती असहिष्णुता पर अपनी आवाज बुलंद की. उन्होंने कहा कि देश में अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

उन्होंने किसानों की समस्याओं और बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मोदी सालाना दो करोड़ रोजगार मुहैया कराने के अपने वादे में विफल रहे हैं. उन्होंने कहा, "चीन 24 घंटे में 50 हजार लोगों को रोजगार देता है जबकि भारत में इसी अवधि के दौरान केवल 458 लोगों को रोजगार मिलता है."

राहुल गांधी का बड़ा एलान, कांग्रेस की सरकार बनी तो GST की होगी सिर्फ एक स्लैब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget