एक्सप्लोरर

Kharge Called To Kejriwal: केजरीवाल के आगे झुकी कांग्रेस! CBI के नोटिस पर खरगे ने क्यों घुमाया फोन?

Kharge Called To Kejriwal: कांग्रेस सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केजरीवाल से फोन पर बात की है. हालांकि दोनों के बीच क्या बात हुई इसका खुलासा नहीं हुआ है.

Kharge Called To Kejriwal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से बात की है. जानकारी के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार (14 अप्रैल) की रात केजरीवाल को फोन किया था. बता दें कि 14 अप्रैल को  शराब घोटाला मामले (Liquor Scam) में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का समन आया था. इसके बाद खरगे ने केजरीवाल से फोन पर बात की है.

हालांकि, खरगे की सीएम केजरीवाल से क्या बात हुई, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि खरगे का केजरीवाल को फोन करना विपक्षी एकजुटता की तरफ इशारा है. साथ ही सीएम केजरीवाल से पूछताछ के मुद्दे पर कांग्रेस नरम रुख अपना सकती है. 

खरगे के केजरीवाल को फोन करने के सियासी मायने
दरअसल कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि कथित शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल को सीबीआई के समन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केजरीवाल से फोन पर बात की है. हालांकि, दोनों के बीच क्या बात हुई इसका खुलासा नहीं हुआ है. एक तरफ जहां खरगे ने केजरीवाल को फोन किया, वहीं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने सार्वजनिक रूप से सीएम केजरीवाल का इस्तीफा भी मांगा. दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली कांग्रेस शुरू से शराब नीति को लेकर केजरीवाल सरकार को घेरती रही है. अब ऐसे में सवाल यह है कि खरगे ने किस सिलसिले में सीएम केजरीवाल को फोन किया और इसके क्या सियासी मायने है?

समन पर AAP ने दिया था जवाब
बता दें कि दिल्ली की आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को समन भेजा था. इसके तहत रविवार (16 अप्रैल) को उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है. वहीं सीबीआई के समन पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि हम इससे डरने वाले नहीं है.

ये भी पढ़ें: Surender Matiala Murder: बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या की नंदू गैंग ने ली जिम्मेदारी, इंस्टाग्राम पर कहा- जो कोई भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
इस राज्य में SIR पर बवाल! मस्जिदों से लेकर BLO के घरों में भरवाए जा रहे फॉर्म? BJP ने लगाए गंभीर आरोप
इस राज्य में SIR पर बवाल! मस्जिदों से लेकर BLO के घरों में भरवाए जा रहे फॉर्म? BJP ने लगाए गंभीर आरोप
'वो फ्रॉड कर रहे, उन्हें तुरंत..', ECI में जवाब दाखिल करने के बाद बोले कल्याण बनर्जी, भूपेंद्र यादव-शुभेंदु को लेकर क्या कहा?
'वो फ्रॉड कर रहे, उन्हें तुरंत..', ECI में जवाब दाखिल करने के बाद बोले कल्याण बनर्जी, भूपेंद्र यादव-शुभेंदु को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget