एक्सप्लोरर

Kharge Vs Tharoor: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने दाखिल किया नामांकन

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे का मुकाबला तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर से होगा.

Congress President Election: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. दोनों नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया.

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे के नामांकन के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, पवन बंसल, आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, पृथ्वीराज चव्हाण,अविनाश पांडे, मनीष तिवारी, राजीव शुक्ला और रघुवीर मीणा समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. 

खड़गे की तरफ से पर्चा दाखिल किए जाने के बाद सीएम गहलोत ने कहा कि मेरा मानना है कि थरूर नामांकन वापस ले सकते हैं.

खूब उछला गहलोत और दिग्विजय का नाम

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू होने के बाद अशोक गहलोत के नाम की चर्चा जोरों पर थी. हालांकि राजस्थान में सियासी उठापटक के बाद गहलोत का नाम बाहर हो गया. इसके बाद दिग्विजय सिंह ने अपना नाम उछाला और गुरुवार (29 सितंबर) को कहा कि वह नामांकन दाखिल करेंगे. इसके बाद 24 घंटे के भीतर तस्वीर बदल गई. खड़गे का नाम आने के बाद उन्होंने अपनी दावेदारी वापस ले ली. उन्होंने कहा कि खड़गे का प्रस्तावक बनेंगे.

नामांकन दाखिल करने से पहले थरूर ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने राजीव गांधी मेमोरियल का भी दौरा किया. शशि थरूर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शब्दों को दोहराते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत एक पुराना, लेकिन एक युवा राष्ट्र है ... मैं मानवता की सेवा में भारत के मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के सभी राष्ट्रों से आगे होने का सपना देखता हूं.’’

एबीपी से क्या बोले थरूर?

थरूर ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि फैसले ऊपर से नहीं, जिला स्तर से हो. पहले फैसले ऊपर से होते थे. सांसद ने कहा, ''इस वक्त मजबूत लीडरशिप की जरूरत है, अगर अध्यक्ष बनता हूं तो मैं वही देने की कोशिश करूंगा.'' 

उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर आधिकारिक उम्मीदवार की चर्चा है लेकिन गांधी परिवार ने इस बात पर जोर दिया है वे किसी का समर्थन नहीं कर रहे हैं.

थरूर से जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में जी-23 आपके साथ है? उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत क्षमता के आधार पर लड़ रहा हूं. आप उन्हीं (जी-23 गुट) से सवाल पूछें.

दरअसल, कांग्रेस के जी-23 गुट के नेता मनीष तिवारी ने कहा है कि वह और आनंद शर्मा पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोटिंग 17 अक्टूबर को होगी और इसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

Exclusive: थरूर बोले- जीतने के लिए लड़ रहा हूं, आलाकमान कल्चर की आई एक्पायरी डेट, 24 के चेहरे और गांधी परिवार पर भी बोले

‘कांग्रेस हाईकमान का फैसला मानेंगे, पद मायने नहीं रखता’, राजस्थान में CM पद पर सस्पेंस के बीच बोले अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget