एक्सप्लोरर

ABP News Exclusive: थरूर बोले- आलाकमान कल्चर की आई एक्सपायरी डेट, 24 के चेहरे पर भी रखी बेबाक राय

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एबीपी न्यूज़ के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि, वक्त आ गया कि पार्टी के फैसले ऊपर से नहीं बल्कि नीचे से लिए जाएं. आला कमान कल्चर की एक्सपायरी डेट आ चुकी है.

Shashi Tharoor ABP News Exclusive: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर चुके वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अपने इरादे साफ करते हुए कहा कि अब आलाकमान की एक्सपायरी डेट आ चुकी है. एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में गांधी परिवार के भविष्य और 2024 के चेहरे समेत तमाम मुद्दों पर थरूर ने अपने ही अंदाज में बेबाकी से जवाब दिए. थरूर ने पार्टी आलाकमान पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि अब वक्त आ गया कि पार्टी के फैसले ऊपर से नहीं बल्कि नीचे से लिए जाएं. पहले हर फैसला ऊपर से होता था, जो सही नहीं था. 

क्यों लड़ रहे हैं अध्यक्ष का चुनाव?
शशि थरूर से जब पूछा गया कि आखिर वो अध्यक्ष का चुनाव लड़ क्यों रहे हैं? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि हमारी पार्टी में चुनाव होना भारत के लोकतंत्र के लिए काफी अच्छा है. ये कोई दुश्मनों की लड़ाई नहीं है, हमने साथ में काम किया है. अच्छे माहौल में सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. भारत में मजबूत विपक्ष की जरूरत है. हमारा उद्देश्य चुनाव जीतने का है, जब सरकार जिस तरह की बुलडोजर राजनीति कर रही है तो लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष का होना बेहद जरूरी है. 

थरूर ने कहा कि हमें अपने वोटर्स को वापस लेना है, ऐसा नहीं है कि सभी कट्टर हिंदूवादी बन गए हैं और बीजेपी को ही वोट देंगे. कई लोग बीजेपी से असंतुष्ट हैं, वो देखना चाहते हैं कि कांग्रेस कामयाब है या नहीं. मैं दिखाना चाहता हूं कि कांग्रेस में बदलाव आए. 

जी-23 गुट पर दिया जवाब
थरूर से जब जी-23 यानी कांग्रेस के नाराज गुट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ऐसा कोई संगठन नहीं था. ये माध्यमों के मन में है. कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने एक चिट्ठी लिखी थी. जो भी लोग दिल्ली में थे उन्होंने उस चिट्ठी पर हस्ताक्षर किए थे. उस वक्त 23 लोग ही दिल्ली में थे, इसलिए इसे जी-23 कहा जाता है. थरूर ने कहा कि कई लोग कांग्रेस छोड़कर चले गए हैं. मैंने हमेशा से ही कांग्रेस आलाकमान को कई सुझाव दिए और कहा कि हमारी पार्टी के अंदर रिफॉर्म की जरूरत है. मैंने जी-23 से पहले भी सवाल उठाए थे. 

थरूर ने कहा कि जब इतने लोग पार्टी छोड़कर जा चुके हैं तो नए मॉडल को लागू करने का वक्त आ गया है. इसमें ग्राउंड पर लोगों को ताकत देनी होगी. उन्हें तय करने दीजिए कि उनका भविष्य क्या होगा. मेलजोल बढ़ना चाहिए और कार्यकर्ताओं की शिकायतों को सुना जाना चाहिए. जब भी ऊपर से कोई बड़ा फैसला लिया जाए, उस पर पहले चर्चा होनी चाहिए. 

कांग्रेस को रिवाइव करने का क्या है प्लान?
जब एबीपी न्यूज़ की तरफ से शशि थरूर से पूछा गया कि अगर वो 19 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जीत जाते हैं तो कैसे कांग्रेस पार्टी को रिवाइव करने का काम करेंगे. इस पर थरूर ने कहा कि पार्टी के अंदर डी-सेंट्रलाइजेशन की जरूरत है. पार्टी में सालों से आदत है कि दिल्ली में सारी चीजें तय हो जाती हैं. पार्टी ब्लॉक, जिला और राज्यों में होती है. वहां पार्टी मजबूत होनी चाहिए. पार्टी में नीचे किसी को अधिकार नहीं है और ऊपर सभी फैसलों के अधिकार हैं. राज्यों पर छोड़ना चाहिए कि वो अपना काम करें. आजकल जिला कांग्रेस अध्यक्षों का नाम भी दिल्ली से तय होता है, इसका अधिकार राज्य के पदाधिकारी को होना चाहिए. 

सोनिया और राहुल से क्या हुई बात?
शशि थरूर ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद नामांकन को लेकर कहा कि उन्होंने चुनाव को अच्छा बताया. सोनिया ने कहा कि हम किसी को समर्थन नहीं देने वाले हैं, गांधी परिवार पूरा न्यूट्रल रहेगा. उन्होंने मुझे कहा कि आप आगे बढ़िए. इसके बाद मेरी प्रियंका और राहुल जी से भी बात हुई. राहुल जी ने मुझे कहा कि मैं 10 साल से कह रहा हूं कि पार्टी में चुनाव होना चाहिए, अब मैं खुश हूं कि हो रहा है, आप आगे बढ़िए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget