एक्सप्लोरर

‘कांग्रेस हाईकमान का फैसला मानेंगे, पद मायने नहीं रखता’, राजस्थान में CM पद पर सस्पेंस के बीच बोले अशोक गहलोत

Ashok Gehlot on CM Post: अशोक गहलोत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा है कि वह कांग्रेस हाईकमान का हर एक फैसला मानेंगे.

Ashok Gehlot on Rajasthan CM Post: राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है. इस बीच दिल्ली पहुंचे सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा है कि वह कांग्रेस हाईकमान का हर एक फैसला मानेंगे, उनके लिए पद मायने नहीं रखता है. कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद गहलोत ने शुक्रवार (30 सितंबर) को कहा कि राजस्थान में जो हुआ वो मेरे व्यवहार के खिलाफ था.

गहलोत ने गुरुवार (29 सितंबर) को सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर उनसे मुलाकात की थी. इसके बाद गहलोत ने कहा था कि वह अब अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे. साथ ही उन्होंने कहा था कि उनके मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के बारे में फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी.

पायलट की सोनिया से हुई मुलाकात

गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात के कुछ देर बाद राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी 10 जनपथ पहुंचे. सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पायलट ने कहा कि राजस्थान के घटनाक्रम को लेकर उन्होंने अपनी भावनाओं से कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत करा दिया है.

इन अहम मुलाकातों के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर सोनिया गांधी अगले एक-दो दिन में फैसला करेंगी. इसके बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस और बढ़ गया.

दरअसल, रविवार (25 सितंबर) को राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी. माना जा रहा था कि इस बैठक में मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला लिया जाएगा, लेकिन यह बैठक नहीं हो सकी. यहां गहलोत और पायलट गुट पूरी तरह अलग-थलग दिखा.

इस घटनाक्रम के बाद पहली बार गुरुवार (29 सितंबर) को गहलोत (Ashok Gehlot) दिल्ली पहुंचे और उन्होंने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात कर माफी मांगी. साथ ही पार्टी अध्यक्ष पद की दौड़ से अलग कर लिया.

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे दिग्विजय सिंह, बोले- मल्लिकार्जुन खड़गे का बनूंगा प्रस्तावक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget