एक्सप्लोरर

Congress President Election: दिग्विजय सिंह से पूछा गया शशि थरूर बेहतर हैं या अशोक गहलोत? बोले- 'मैं क्या बुरा हूं'

Digvijay Singh News: दिग्विजय सिंह ने कहा कि शुरुआत में पार्टी के द्वारा नाम तय करने की बात चल रही थी, तो बात अलग थी, लेकिन अब स्थिति अलग है.

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक आने के साथ ही सियासी हलचल बढ़ती जा रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) भी कांग्रेस प्रमुख पद की दौड़ में शामिल हो गए. दिग्विजय सिंह शुक्रवार (30 सितंबर) को नामांकन दाखिल करने वाले हैं. शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है. 

दिग्विजय सिंह से गुरुवार को सवाल पूछा गया कि एक हफ्ते पहले आपने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा था मुझे रेस से बाहर मत कीजिए, क्या उस वक्त आपकी जुबान पर सरस्वती विराजमान थी. इस पर एनडीटीवी से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि, "मुझसे एक हफ्ते पहले पूछा गया था कि शशि थरूर और अशोक गहलोत में से किसका समर्थन करेंगे. दोनों ही हमारे मित्र हैं तो मैंने कह दिया था कि आप मुझे अध्यक्ष पद की रेस से क्यों बाहर कर रहे हैं, मैं क्या बुरा हूं." 

दिग्विजय सिंह ने और क्या कहा?

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि, "जब मैदान साफ है, तो मैंने सोचा क्यों नहीं, मैं भी नामांकन कर देता हूं. शुरुआत में पार्टी के द्वारा नाम तय करने की बात चल रही थी, तो बात अलग थी, लेकिन अब स्थिति अलग है." उन्होंने कहा कि, "अगर वे निर्वाचित होते हैं तो पार्टी के फैसलों को पूरा करेंगे, जैसा कि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में होता है. एक अच्छा नेता तानाशाह नहीं होता बल्कि सबको साथ लेकर चलता है. उदाहरण के लिए, सोनिया गांधी सभी से सलाह लेती हैं, इसके बाद ही वह कोई फैसला लेती हैं. यह किसी भी लोकतांत्रिक पार्टी में नेतृत्व की प्रणाली है." 

क्या नामांकन वापस लेंगे दिग्विजय सिंह?

दिग्विजय सिंह ने कहा कि, "वह आधिकारिक उम्मीदवार नहीं थे. अगर गांधी परिवार ने कहा था कि कोई अधिकृत उम्मीदवार नहीं है, तो मैं एक कैसे हो सकता हूं? मैं 'आधिकारिक' या 'अधिकृत' उम्मीदवार नहीं हूं. मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज पर चुनाव लड़ रहा हूं." दिग्विजय सिंह ने कहा, "मैं लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करता हूं. पार्टी जो भी फैसला करेगी, मैं उसके साथ जाऊंगा." अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होने के बाद क्या वह नामांकन वापस लेंगे, इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि, "राजनीतिक स्थिति बदल सकती है. हम इंतजार करेंगे और देखेंगे." 

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हुआ दिलचस्प

बता दें कि, कांग्रेस सासंद शशि थरूर (Shashi Tharoor) भी शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं. थरूर और दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के अलावा कांग्रेस का G-23 खेमा भी उम्मीदवार उतारने पर चर्चा कर रहा है. गुरुवार हो ही जी-23 ग्रुप ने आनंद शर्मा के निवास पर बैठक की है. इनके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) भी गांधी परिवार की पसंद के रूप में चुनाव में उतर सकते हैं. इतने उम्मीदवारों के नामांकन की चर्चाओं के बाद कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव दिलचस्प बन गया है. 

ये भी पढ़ें- 

Congress President Election: गहलोत आउट, दिग्विजय और शशि थरूर के अलावा कौन-कौन रेस में, जानिए यहां

Congress Crisis in Rajasthan: पायलट और गहलोत की ताकत को आंकने में चूके माकन, इन 5 गलतियों से बखेड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget