एक्सप्लोरर

5 राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर कपिल सिब्बल बोले- पार्टी को अपने अंदर झांकना चाहिए

5 राज्यों में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस पार्टी को हुआ है. कांग्रेस बंगाल चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई. असम और केरल में हार का सामना करना पड़ा. तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन को जीत तो मिली, लेकिन जीत का श्रेय राहुल गांधी को नहीं बल्कि स्टालिन को गया.

नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने अपनी पार्टी को ही नसीहत दी है. सिब्बल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए. क्योंकि पार्टी पश्चिम बंगाल में एक भी सीट को जीत नहीं सकी. वहीं असम और केरल में भी पार्टी फेल रही.

सिब्बल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. पार्टी असम और केरला में विफल रही. पश्चिम बंगाल में एक भी सीट सुरक्षित नहीं कर सकी. अब जब पार्टी की ओर से आवाज उठाई जा रही है, तो इस तमाशे पर गौर किया जाना चाहिए."

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस के प्रदर्शन के मुद्दे पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे और सही समय आने पर इस मुद्दे पर बात करेंगे. उन्होंने आगे कहा, "हम अपने विचार रखेंगे. आज सभी दलों को कोविड महामारी से लोगों के जीवन को बचाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए."

कोविड संकट को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना
देश में कोविड की स्थिति को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को ये कहना चाहिए कि हम महामारी के खिलाफ इस संघर्ष को जीतेंगे. चुनाव अलग बात है लेकिन यह जीवन और मृत्यु की लड़ाई है. 

आपको याद दिला दें, कपिल सिब्बल कांग्रेस में विद्रोही ग्रुप जी-23 गुट का हिस्सा रहे हैं. इस ग्रुप ने पिछले साल अगस्त में सोनिया गांधी को एक पत्र लिखकर पार्टी में संगठनात्मक सुधार लाने की मांग की थी. अब उन्होंने पांच राज्यों में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने और जी-23 के अन्य नेताओं जैसे मनीष तिवारी, गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बंगाल में बीजेपी को हराने के लिए बधाई भी दी है.

ये भी पढ़ें-

राष्ट्रीय लोकदल के चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन

Corona Update: दूसरी बार एक दिन में 4 लाख से ज्यादा केस आए, 24 घंटे में पहली बार 3980 मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget