एक्सप्लोरर

COVID-19 Cases in India: पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 4 लाख से ज्यादा केस, पहली बार 3980 मौतें

Coronavirus Cases in India Today: भारत में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 2 करोड़ के पार पहुंच गई है. इनमें 35 लाख से ज्यादा मरीज अभी भी संक्रमित हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से केस हर दिन भारत में ही बढ़ रहे हैं.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण का तांडव थमता नजर नहीं आ रहा है. हर तरफ दहशत का माहौल है. देश में दूसरी बार एक दिन में चार लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 412,262 नए कोरोना केस आए और 3980 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,29,113 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 30 अप्रैल को देश में 401,993 नए केस आए थे. दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं. 

5 मई तक देशभर में 16 करोड़ 25 लाख 13 हजार 339 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 19 लाख 55 हजार 733 टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 29 करोड़ 67 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 21 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 10 लाख 77 हजार 410
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 72 लाख 80 हजार 844
  • कुल एक्टिव केस- 35 लाख 66 हजार 398
  • कुल मौत- 2 लाख 30 हजार 168

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 82 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस बढ़कर 17 फीसदी हो गया. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी
देश अभी कोरोना की दूसरी लहर से उभर भी नहीं पाया है कि तीसरी लहर की बात सामने आ गई. कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी, लेकिन कब ये अभी कहा नहीं जा सकता. खुद केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने माना की कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी और इसे रोक नहीं सकते.

राघवन ने कहा कि हमें कोरोना की नई लहर के लिए तैयार रहना होगा. कोरोना के नए स्ट्रेन्स आएंगे, वो रूप बदलेंगे. हम लोगों को इसकी तैयारी करनी होगी और वैक्सीन को भी अपडेट करना होगा. उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लहर दो वजह से कम हुई थी, जिन लोगों को इंफेक्शन हुआ उनमें इम्युनिटी आई और मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सहित बचाव के जो भी कदम उठाए गए उससे संक्रमण फैलना कम हुआ. लेकिन बचाव के कदमों में ढिलाई बरती तो संक्रमण फैलना फिर शुरू हुआ. वहीं दूसरी लहर में कई फैक्टर हैं जिसमें कोरोना के नए वेरिएंट भी एक फैक्टर है. दूसरी लहर इसलिए बढ़ी क्योंकि जो इम्युनिटी बनी थी वो इतनी नहीं थी की संक्रमण को रोक सके.

ये भी पढ़ें-
12 राज्यों में एक लाख से ज्यादा कोरोना एक्टिव केस, जानिए 5 राज्यों की ताजा स्थिति

Petrol, Diesel Prices Today: आज तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जानिए अपने शहर का रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget