एक्सप्लोरर

'अडानी में पीएम मोदी जी की आत्मा, सरकार में प्रधानमंत्री नंबर टू, नंबर वन...', राहुल गांधी का आरोप

Rahul Gandhi Press Conference: मशहूर बिजनेसमैन गौतम अडानी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है.

Rahul Gandhi On Adani Row: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर गौतम अडानी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है. उन्होंने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी की आत्मा अडानी में बसती है. साथ ही उन्होंने एप्पल अलर्ट को लेकर भी सरकार को निशाने पर लिया.

उन्होंने कहा, “हमने अडानी के मुद्दे पर सरकार को इस तरह के घेरा है कि सरकार अब जासूसी करने पर उतर आई है. सरकार में अडानी नंबर वन पर और पीएम मोदी नंबर दो पर हैं. अमित शाह तीसरे नंबर पर आते हैं. देश की सत्ता अडानी के हाथों में है.” कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, "आप चाहे कितनी ही जासूसी क्यों न करवा लें हम पीछे हटने वाले नहीं है. आपको फोन चाहिए तो मेरा फोन लेकर जाइए, करिए जासूसी."

राहुल गांधी ने दिखाई ई-मेल की कॉपी

अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कई विपक्षी नेताओं को उनके फोन निर्माता से मिले चेतावनी ई-मेल की एक कॉपी दिखाई, जिसमें कहा गया था कि "राज्य प्रायोजित हमलावर उनके फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं." उन्होंने कहा, "तोते को अब हमने ऐसा पकड़ा है कि वह बच के नहीं निकल सकता है. देखिए पूरे अपोजिशन को एप्पल का नोटिस आया है. यह तोते का काम है. हम लड़ने वाले लोग हैं. लड़ेंगे. चाहे जितनी टैपिंग करवा लो, चाहिए तो मेरा फोन ही ले जाओ."

'सिर्फ सरकार बदलने से नहीं हटेंगे अडानी'

इस दौरान पत्रकारों ने सवाल भी किए और पूछा कि आप कह रहे हैं कि ये मोदी सरकार नहीं अडानी सरकार है, ये सरकार कैसे बदलेगी? इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, "आईडिया है मेरे पास. सिर्फ सरकार बदलने से अडानी नहीं हट जाएंगे. समय आने पर बताऊंगा. इसकी दवाई देनी पड़ेगी." वहीं, पूंजीवाद पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं आइडिया ऑफ इंडिया को बचा रहा हूं. यह गहरी लड़ाई है. मैं सच बोलने का आदी हूं. हम एकाधिकार (मोनोपॉली) के शिकार होते जा रहे हैं. यह गुलामी की तरफ ले जाएगा. इससे बचना है."

कास्ट सेंसस को लेकर स्पष्ट नजरिया पेश करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मैं मोनोपॉली के खिलाफ हूं. अडानी अब ईडी/सीबीआई पर भी नियंत्रण कर रहे हैं. मोनोपॉली का ही दूसरा उदाहरण है कि पिछड़े, दलित, आदिवासी भी अपना हक हासिल नहीं कर पा रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: iPhone Alert: ‘बहुत परदा है कि चिलमन से लगे बैठे हैं...’ आईफोन अलर्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का सरकार पर तंज

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget