एक्सप्लोरर

iPhone Alert: ‘बहुत परदा है कि चिलमन से लगे बैठे हैं...’ आईफोन अलर्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का सरकार पर तंज

Apple Alert: विपक्ष के नेताओं को आईफोन अलर्ट मिलने के बाद केंद्र सरकार पर हमले तेज हो गए हैं. असदुद्दीन ओवैसी से लेकर शशि थरूर तक को ये अलर्ट गया है.

Asaduddin Owaisi On iPhone Alert: देश के कई विपक्षी नेताओं को आईफोन अलर्ट मिलने के बाद केंद्र सरकार पर हमला तेज हो गया है. इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शायराना अंदाज में सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हमलावर मेरे फोन को निशाना बना सकते हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, “कल रात एप्पल थ्रीट नोटिफिकेशन मिला कि हमावार मेरे फोन को निशाना बना सकते हैं. बहुत परदा है कि चिलमन से लगे बैठे हैं, साफ छुपते भी नहीं सामने आते भी नहीं.” जिन नेताओं के पास ये अलर्ट पहुंचा है उनमें कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, शशि थरूर, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, सपा मुखिया अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा शामिल हैं.

आईफोन अलर्ट में एप्पल ने क्या कहा?

इस अलर्ट मैसेज में कहा गया, “राज्य प्रायोजित हमलावर आपके आईफोन को निशाना बना सकते हैं. एप्पल का मानना ​​है कि आपको स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स की ओर से निशाना बनाया जा रहा है जो आपकी एप्पल आईडी से जुड़े आईफोन को खतरे में डालने की कोशिश कर रहे हैं. आप कौन हैं या आप क्या करते हैं, इसके आधार पर ये हमलावर संभवतः आपको व्यक्तिगत रूप से निशाना बना रहे हैं. अगर आपके उपकरण के साथ किसी राज्य-प्रायोजित हमलावर ने छेड़छाड़ की है तो वे आपके संवेदनशील डेटा, संचार यहां तक ​​कि कैमरा और माइक्रोफ़ोन तक पहुंचने में सक्षम हो सकते हैं. हालांकि यह संभव है कि यह गलत अलार्म हो, कृपया इस चेतावनी को गंभीरता से लें.”

विपक्षी नेताओं के निशाने पर सरकार

इस अलर्ट के मिलने के बाद विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला किया और कहा कि सरकार नेताओं के फोन हैक करके जानकारी इकट्ठा करने की साजिश रच रही है. विपक्षी नेताओं की निजता पर ये हमला गैरकानूनी है.

ये भी पढ़ें: एपल ने महुआ, थरूर समेत कई विपक्षी नेताओं को भेजा अटैक का अलर्ट, पवन खेड़ा बोले- डियर मोदी सरकार, आप ये क्यों कर रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश से लेकर बढ़ते तापमान तक, IMD ने बताया अगले 14 दिनों का मौसम
भारी बारिश से लेकर बढ़ते तापमान तक, IMD ने बताया अगले 14 दिनों का मौसम
कांग्रेस विधायक के करीबी पर जमीन हड़पने का आरोप, जानें पूरा मामला
कांग्रेस विधायक के करीबी पर जमीन हड़पने का आरोप, जानें पूरा मामला
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget