एक्सप्लोरर

'दलाई लामा हमारे दोस्त है, चीन कौन होता है दखल देने वाला'

नई दिल्ली: तिब्बत के अध्यात्मिक नेता दलाई लामा की मौजूदा अरूणाचल प्रदेश यात्रा पर चीन की आपत्ति को खारिज करने में आज लोकसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष एकजुट नजर आया. कांग्रेस के एक सदस्य ने दलाई लामा को भारत का दोस्त बताने के साथ ही कड़े शब्दों में कहा 'चीन कौन होता है भारत के मामलों में दखल देने वाला ?' उनकी इस बात का सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने मेजे थपथपाकर स्वागत किया.

अरूणाचल प्रदेश एक संवेदनशील मामला

लोकसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य और अरूणाचल प्रदेश से सांसद निनोंग इरिंग ने कहा, 'अरूणाचल प्रदेश एक संवेदनशील मामला है. चीन उस पर दावा करता है. चीन कौन होता है दावा करने वाला ? चीन कौन होता है हमें यह बताने वाला कि केंद्र सरकार को कैसे काम करना चाहिए?'

उन्होंने पुरजोर शब्दों में कहा, 'दलाई लामा हमारे दोस्त हैं... मेहमान हैं...उन्होंने भारत में शरण ली है और हम आज भी उन्हें तिब्बती परिषद का नेता मानते हैं.' इरिंग की इस बात का सत्ता पक्ष के साथ ही लगभग समूचे विपक्षी सदस्यों ने मेजें थपथपाकर समर्थन किया.

अरूणाचल प्रदेश की नौ दिवसीय धार्मिक यात्रा पर हैं दलाई लामा

उल्लेखनीय है कि दलाई लामा इन दिनों अरूणाचल प्रदेश की नौ दिवसीय धार्मिक यात्रा पर हैं. चीन ने कल भारत पर आरोप लगाया था कि उसने दलाई लामा को अरूणाचल प्रदेश का दौरा करने की इजाजत देकर ‘तनाव बढ़ाया ’ है और बीजिंग के हितों को नुकसान पहुंचाया है.

इस विवाद के बीच चीन की सरकारी मीडिया ने कल भारत को चेतावनी दी थी कि अधिक सैन्य ताकत वाला चीन ‘भूराजनीतिक खेल’ शुरू कर सकता है क्योंकि भारत के ‘अशांत उत्तरी प्रांत’ की सीमा उससे लगी हुई है. उसका इशारा कश्मीर की तरफ था.

क्या बीजिंग नई दिल्ली के समक्ष हार जाएगा?

सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने अपने एक संपादकीय में कहा था, 'भारत से कई गुना अधिक जीडीपी, हिंद महासागर तक पहुंच रखने में सक्षम सैन्य क्षमता और भारत के पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध और यह कि भारत के उत्तरी अशांत प्रांत की सीमा चीन से मिलती है, इन सब बातों के मद्देनजर चीन भारत के साथ भूराजनीतिक खेल में शामिल होता है तो क्या बीजिंग नई दिल्ली के समक्ष हार जाएगा?' अखबार ने कहा, 'अगर भारत चीन-भारत संबंधों को बर्बाद करता है और दोनों देश खुले प्रतिद्वंद्वी बन जाते हैं तो क्या भारत इसके परिणाम का वहन कर सकता है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
इमरान खान Vs आतिश अली तासीर: दोनों के मामले कैसे अलग, क्या हैं OCI का नियम
इमरान खान Vs आतिश अली तासीर: दोनों के मामले कैसे अलग, क्या हैं OCI का नियम
Explained: भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget