एक्सप्लोरर

Monsoon Session: 'पेंसिल-शार्पनर जैसी चीजों पर भी बढ़ा GST, बच्चों को भी नहीं बख्श रही सरकार' लोकसभा में बोले मनीष तिवारी

Lok Sabha Monsoon Session: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि देश में पिछले 14 महीनों से महंगाई दर दहाई अंक में है, यह 30 साल में सबसे ज्यादा है.

Manish Tewari On Inflation: लोकसभा में कांग्रेस के चार सांसदों का निलंबन वापस लिए जाने के बाद महंगाई पर चर्चा शुरू हुई. कांग्रेस (Congress) सांसद मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने महंगाई पर चर्चा की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि देश में पिछले 14 महीनों से महंगाई (Inflation) दर दहाई अंक में है, यह 30 साल में सबसे ज्यादा है. उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक आसमान छू रहा है. चावल, दही, पनीर और पेंसिल और शार्पनर जैसी दैनिक उपयोग की चीजों पर जीएसटी (GST) बढ़ा है. सरकार ने बच्चों को भी नहीं बख्शा.

मनीष तिवारी ने कहा कि सरकार ने भले ही अपने बजट में सुधार किया हो, लेकिन इसने देश भर के घरों के बजट को बर्बाद कर दिया है. आज की अर्थव्यवस्था आठ साल के आर्थिक कुप्रबंधन का नतीजा है. कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार अपना खजाना भरती रही और जनता की जेब कम करती रही.

महंगाई के मुद्दे को लेकर हुआ था विरोध

महंगाई पर चर्चा से पहले आज कांग्रेस के चार सांसदों का निलंबन वापस लिया गया. विरोध करने और सदन के अंदर तख्तियां ले जाने के लिए कांग्रेस सदस्यों को पिछले सोमवार को शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था. इन सांसदों ने महंगाई के मुद्दे को लेकर ही विरोध किया था. इन सांसदों का निलंबन वापस लेने के बाद सदन में गतिरोध समाप्त खत्म क्योंकि दोनों पक्ष महंगाई पर चर्चा को तैयार थे.  

सदन को दो बार स्थगित करना पड़ा

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने कहा, "मैं सदन के सभी दलों से अनुरोध करूंगा कि तख्तियां सदन के अंदर नहीं लानी चाहिए. अगर सांसदों द्वारा तख्तियां लाई जाती हैं, तो मैं न तो सरकार की सुनूंगा और न ही विपक्ष की और निश्चित रूप से कार्रवाई करूंगा. मैं उन्हें आखिरी मौका दे रहा हूं.” सरकार ने विपक्ष को आश्वासन दिया था कि सोमवार को लोकसभा (Lok Sabha) में महंगाई पर चर्चा होगी, लेकिन विपक्षी दलों के विरोध के बीच आज सदन को दिन में दो बार स्थगित करना पड़ा. हालांकि बाद में महंगाई (Inflation) पर चर्चा के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई. 

ये भी पढ़ें- 

Parliament News: लोकसभा में निलंबित सांसदों की वापसी, महंगाई पर शुरू हुई चर्चा

Uddhav Thackeray PC: ‘‘मुझे संजय राउत पर गर्व’, शिवसेना सांसद की गिरफ्तारी पर भड़के उद्धव, बोले- राजनीति में बुद्धि बल नहीं, बल का प्रयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
Embed widget